लघु उद्योग भारती की भोपाल इकाई का प्रवास किया गया। इस दौरान विगत महीनों में आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संगठनात्मक कार्यों पर सारगर्भित चर्चा हुई। बैठक में इकाई की सक्रियता, सदस्य सहभागिता तथा आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का मुख्य केंद्र सदस्यता विस्तार अभियान रहा, जिसमें नए उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी शिवपुरी बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अपेक्षित सदस्यों के रजिस्ट्रेशन एवं व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
भवदीय
प्रदीप मित्तल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
सहयोगी
हिमांशु कोठारी
सचिव, लघु उद्योग भारती विदिशा