22 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं विद्युत संबंधी विषयों को लेकर विद्युत विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं उद्यमी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए उद्योगों से जुड़े विद्युत संबंधी विषयों पर चर्चा की।
बैठक का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों के समक्ष आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं को विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी संवाद स्थापित करना रहा। उद्यमियों ने औद्योगिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए विद्युत व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की और आवश्यक समाधान की दिशा में विभागीय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री जगमोहन गोयल, सचिव श्री मयंक मित्तल, श्री राहुल मित्तल, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री अनमोल अग्रवाल, श्री अशोक शाह, श्री सुंधाशु गर्ग, श्री रजनीश त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से लघु उद्योग भारती ने एक बार फिर स्थानीय उद्योगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए सतत संवाद एवं समन्वय की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया।