अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘माँ तुझे प्रणाम’ संवाद कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, मेरठ महानगर की ओर से प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी, महानगर महामंत्री श्री राजीव गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी, मंडल महासचिव श्री पंकज जैन जी, मीडिया प्रभारी रूपक जैन जी सहित अनेक आमंत्रित बंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में आगामी ‘माँ तुझे प्रणाम’ बाइक रैली के भव्य स्वागत को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सभी बंधुओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों एवं नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सभी प्रतिष्ठानों एवं प्रमुख चौराहों पर स्वागत होर्डिंग लगाने तथा दीप एवं कैंडल प्रज्ज्वलित कर रैली का स्वागत करने का आग्रह किया गया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री राम पैलेस के बाहर ‘माँ तुझे प्रणाम’ बाइक रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रहित के आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्र गौरव की भावना के साथ इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।