लघु उद्योगों को एक्सपोर्टर्स से जोड़ने पर जोर, भारतीय एक्सपोर्टर फोरम की बैठक सम्पन्न
जोधपुर। भारतीय एक्सपोर्टर फोरम की बैठक कांति नगर, जोधपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को अधिक से अधिक एक्सपोर्टर्स से जोड़ने तथा उन्हें निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, महिला इकाई से अनीता नागर एवं मंडोर इकाई की उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लघु उद्योगों को निर्यात की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। इससे छोटे उद्यमियों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने, अपने उत्पादों का विस्तार करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर भारतीय एक्सपोर्ट फोरम के राष्ट्रीय सदस्य कमलेश गहलोत, अध्यक्ष मनीष सालेचा, सचिव पीयूष छाजेड़, खेमराज खत्री, कैलाश ओझा सहित अन्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में लघु उद्योगों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, एक्सपोर्टर्स एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।