उदयपुर में “स्वराज्य सिद्धा – Ahilya Udayam Expo 1.0” का आयोजन 25-27 सितंबर 2026 को
लघु उद्योग भारती, उदयपुर द्वारा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “स्वराज्य सिद्धा – Ahilya Udayam Expo 1.0” का आयोजन 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को शुभ केसर गार्डन, 100 फीट रोड, कमला नगर, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जा रहा है।
“Empowering Women, Inspiring India” थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प, घरेलू उद्योगों एवं विभिन्न नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक व्यापक मंच प्रदान करना, उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ना तथा उनकी उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा। लघु उद्योग भारती सदस्यों के लिए स्टॉल बुकिंग पर ₹1000/- की विशेष छूट उपलब्ध कराई जा रही है। सीमित स्टॉल उपलब्ध होने के कारण इच्छुक उद्यमी शीघ्र बुकिंग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग हेतु डॉ. तनु मंगलानी (6378123659), वंदना जैन (9001677799), हीना लोढ़ा (9509145647) एवं डॉ. ऋषिका पानेरी (9414883062) से संपर्क किया जा सकता है।

