लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा एवं स्नेहा समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “सक्षम कौशल विकास केन्द्र” द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इन प्रशिक्षण कक्षाओं में सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी जैसे व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी अवधि 3 माह निर्धारित की गई है। कक्षाएं 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होंगी। प्रशिक्षण का आयोजन अग्रसेन विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू रोड, रोडवेज बस स्टैंड के पास, भीलवाड़ा में किया जाएगा।
सभी इच्छुक महिलाओं एवं युवतियों से निवेदन है कि सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु 70234-50139 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह पहल महिलाओं को अपने हुनर को पहचानने, उसे निखारने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त अवसर प्रदान करेगी।

