लघु उद्योग भारती, मुंबई रीजन (कोंकण प्रांत) द्वारा मुंबई वेस्टर्न इकाई के उद्घाटन एवं गठन समारोह का आयोजन 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 5:00 बजे से SPSS ट्रस्ट भवन, हनुमान टेकड़ी रोड, अशोक वन, दहिसर पूर्व, मुंबई में किया जाएगा।
यह आयोजन लघु उद्योग भारती के संगठन विस्तार और मुंबई के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिमी मुंबई के उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा नए व्यावसायिक अवसरों एवं नेटवर्किंग को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री प्रकाश चंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविजी वैद्य, पश्चिम क्षेत्र प्रभारी श्री बलदेवजी प्रजापति, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्रजी सोनावणे सहित महाराष्ट्र एवं मुंबई क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और उद्योग जगत के गणमान्य सदस्य भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित सदस्यों के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई है। लघु उद्योग भारती ने सभी पंजीकृत सदस्यों एवं उद्यमियों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

