लघु उद्योग भारती खुरजा प्रतिनिधिमंडल की जिलाधिकारी एवं एडीएम प्रशासन से औपचारिक भेंट

Event Date: 23/01/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती खुरजा प्रतिनिधिमंडल की जिलाधिकारी एवं एडीएम प्रशासन से सौजन्य भेंट

लघु उद्योग भारती खुरजा के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीया जिलाधिकारी महोदया से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता, संस्था का कैलेंडर और लघु उद्योग भारती की प्रतीक पट्टिका भेंट की गई। यह जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि माननीया जिलाधिकारी महोदया पहले से ही लघु उद्योग भारती से परिचित थीं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने माननीया जिलाधिकारी से खुरजा के उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के लिए समय का अनुरोध किया। हमें आशा है कि जल्द ही उद्यमी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन श्री प्रशांत जी से भी सौजन्य भेंट की और उन्हें गुलदस्ता व संस्था का कैलेंडर भेंट किया। इस दौरान जंक्शन रोड पर प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना हेतु नगला हरभजनपुर में चिन्हित भूमि को विद्युत विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने का विनम्र अनुरोध किया गया।

माननीय एडीएम महोदय ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए खुरजा के एसडीएम महोदय से बातचीत की। हमें उम्मीद है कि विद्युत विभाग को उपकेंद्र निर्माण के लिए आवश्यक भूमि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी।

यह उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष से लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग बंधु की हर बैठक में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया है। संभवतः इन सतत प्रयासों का सुखद परिणाम अब जल्द ही सामने आएगा।

लघु उद्योग भारती खुरजा

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please