MSME दिवस 2026 पर गारमेंट MSME उद्यमियों के लिए विशेष प्रदर्शनी का आयोजन
भोपाल। MSME दिवस 2026 के अवसर पर 27 जून 2026 को रवीन्द्र भवन, भोपाल में RAMP योजना के अंतर्गत वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (VDP) आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गारमेंट एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के MSME उद्यमियों के लिए विशेष प्रदर्शनी स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य गारमेंट MSMEs को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, सरकारी खरीदारों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं B2B ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने तथा नए बाजार अवसरों की खोज का मंच प्रदान करना है।
प्रदर्शनी में परिधान निर्माता, टेक्सटाइल एवं फैब्रिक इकाइयाँ, बुटीक एवं फैशन उद्यम, हैंडलूम उत्पादक तथा गारमेंट एक्सेसरीज़ निर्माता भाग ले सकते हैं। आयोजन के माध्यम से उद्यमियों को नवाचार, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ाव को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी हेतु स्टॉल सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक उद्यमी शीघ्र पंजीयन कराएं।
कार्यक्रम विवरण:
- तिथि: 27 जून 2026
- स्थान: रवीन्द्र भवन, भोपाल
- लक्षित प्रतिभागी: मध्यप्रदेश के गारमेंट MSME उद्यमी
- संपर्क: 81094-20420
यह आयोजन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (MPLUN) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

