Events

Major Event Attractions

All Events

Laghu Udyog Bharati Chandigarh & Punjab Organised an interactive session .

An interactive session was held at 10:45am on June 22nd at Hotel Pelican with Sh. GhanShyam ji Ojha All India President Laghu Udyog Bharti. The session was attended by Sh. Arvind Dhumal All India Vice President, Sh. Avi Bhasin President LUB Chandigarh, Sh. Akshay Chugh Sr. Vice President LUB Chandigarh, Sh. Sunil Khetarpal & Sh. Sanjeev Gupta both Vice Presidents LUB Chandigarh,Sh. Sandeep Mongia Finance Secretary LUB Chandigarh, Sh. Pardeep Mongia General Secretary Punjab,Sh. Vikrant Vice president LUB Punjab, Sh. Davinder Kaushal, President LUB Derabassi. Executive and other members were present in large numbers.
The meeting was started with lightening of the lamp by Sh. GhanShyam ji ojha. Mr Sunil Khetarpal welcomed the All India President Sh. Ojha ji . He apprised him with the problems being faced by industrialist for long time. There after members present highlighted their problems to Sh Ojha ji.
Sh Ojha ji listened to the problems of the industrialist and assured maximum support to the industrialists. Sh. Ojha ji informed that the LUB organization has completed 30 years and the members are now spread in 580 districts with over 980 units. The strength of the organization has crossed 50000.
Sh Ojha ji informed that LUB has worked with GEM portal and process of uploading items on the portal has been made easy and less time consuming. Sh Ojha ji informed various schemes of NSIDC and QCI and CSIR.
Sh. Avi Bhasin presented the momento to Sh. GhanShyam ojha ji. Sh. Sanjeev Gupta presented vote of thanks and the members dispersed.

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक होटल एम जी रीजेंसी बद्दी में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल, राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ विक्रम बिंदल , प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल , महासचिव संजीव शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एम पी शर्मा, पूर्व महासचिव विनोद खन्ना, एन पी कौशिक, लघु उद्योग भारती के फार्मा प्रमुख डॉ.राजेश गुप्ता विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान उद्यमियों की स्थानीय, प्रादेशिक व राष्ट्रीय समस्याओं, विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों, उनके समुचित समाधान, संगठन सदस्यता बढ़ाने सबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की सभी इकाइयों द्वारा भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

आज दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की सभी इकाइयों द्वारा भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, नगर सभापति श्री दिनेश सिंह राठौर, लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा, किशनगढ़ मुख्य शाखा के अध्यक्ष उमेश गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद समूह के संयोजक श्री अनिरुद्ध जैन, सिलोरा इकाई अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बाफना रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके पश्चात महिला इकाई सदस्यों ने संगठन मंत्र का वाचन किया। मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि श्री चौधरी लघु उद्योग भारती के संस्थापक सदस्य भी है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में किए गए सहयोग की चर्चा की और भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं की निराकरण में श्री चौधरी के सहयोग की अपेक्षा की। श्री दिनेश सिंह राठौड़ ने बताया कि श्री भागीरथ चौधरी सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी है और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री भागीरथ चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मंत्री बनने के तुरंत पश्चात एमएसपी की दरों को बढ़ाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को वह उचित मंच पर रखेंगे और उनका निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्री विपिन जी, श्री परमानंद जी, श्री राम अवतार जी अग्रवाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल, सचिव श्री प्रहलाद अग्रवाल, श्री भरत सराफ, श्री महेन्द्र पाटनी, श्री राजेश कुमार गोयल, श्री सुनील बल्दवा, श्री सोनल अग्रवाल, श्रीमती गुणमाला पाटनी सहित कई गणमान्य उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

आभार

लघु उद्योग भारती 
किशनगढ़

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चड़ीगढ मे प्रदेश होने के कारण यहां के उद्यमियों के सामने कई प्रकार की समस्याऐं है।

आज चड़ीगढ मे लघु उद्योग भारती के सदस्यों से चर्चा करने का अवसर मिला।

चड़ीगढ केन्द्र शासित प्रदेश होने के कारण यहां के उद्यमियों के सामने कई प्रकार की समस्याऐं है। इन समस्याओं पर व उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

लघु उद्योग भारती द्वारा केन्द्र स्तर पर किये गये कार्यों की सबको जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम मे मेरे साथ अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री अरविन्द धूमल, चड़ीगढ इकाई अध्यक्ष श्री रवि जी, कोषाध्यक्ष श्री संदीप मोगिया, उपाध्यक्ष श्री सुनिल क्षेत्रपाल व संजीव गुप्ता, पंजाब प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री विकान्त शर्मा, महासचिव श्री प्रदीप मोगिया सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती RIICO बोरोनाडा के सीनियर DGM भेटकर उनका स्वागत किया गया

RIICO बोरोनाडा के श्री विनीत जी गुप्ता सीनियर रीजनल मैनेजर से सीनियर DGM की नई पोस्ट पर प्रमोशन होने पर बोरानाडा के वरिष्ट उद्यमियों द्वारा बुके भेटकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया । बोरानाडा के वरिष्ट उद्यमी गणपत सालेचा, सुरेश लाहोटी, राजेंद्र सालेचा, शांति चंद सालेचा, पी डी गुप्ता, गुमाना राम जांगिड़, मनीष सालेचा, द्वारा स्वागत किया गया एवम RIICO बोरानाडा में उद्योगों से संबंधित चर्चा की गई। सीनियर DGM RIICO बोरानाडा के श्री विनीत गुप्ता ने कहा की सभी उद्यमियों का साथ व सहकार होने के कारण ही मुझे ये प्रमोशन मिला है इसके लिए बोरानाडा के सभी उद्यमियों का आभार ।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार द्वारा योग कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

करे योग ???????? रहे निरोग।।
आज विश्व योग दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार द्वारा योग कार्यक्रम का अयोजन किया गया। योग का महत्व,योग की जीवन में उपयोगिता, आरोग्यता,दीर्घायु जैसे विषयों पर प्रकाश आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी द्वारा डाला गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में संरक्षक आदरणीय श्री कैलाश मैलाना जी, प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल जी भाजपा प्रदेश संयोजक श्री राहुल जी, प्रदेश संपर्क प्रमुख श्री राजेश शर्मा जी, तकनीकी सलाहकार श्री प्रभुनाथ यादव जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री राजेश जायसवाल जी, प्रदेश सह संयोजक भाजपा श्री मधु सूदन बलूनी जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थिति हुए और योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सादर ????
राजीव गोयल
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती उत्तराखं

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधि और कानून राज्य मंत्री का स्वागत और अभिवादन किया।

आज लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधि और कानून राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल का बीकानेर पधारने पर दुप्पटा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिवादन किया। मंत्री जी को सभी औद्योगिक क्षेत्रों की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रिको के रवैए से भी अवगत करवाया। मंत्री जी ने इस समस्या को शीघ्र हल करवाने का और उद्योगपतियों को राहत दिलवाने का आश्वाशन दिया। मंत्री जी को अनाज मंडी रेलवे फाटक का शीघ्र निर्माण करवाने, खारा जामसर टोल नाके तक हाइवे को फोर लाइन करवाने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक चिकत्सालय खुलवाने के लिए भी ज्ञापन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल,इकाई उपाध्यक्ष राजेश गोयल ,खारा इकाई सचिव लाभु राम, इकाई संरक्षक सुभाष मित्तल और जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन परिहार शामिल रहे।
इसी क्रम में प्रतिनिधी मंडल ने खाजूवाला विधायक श्री विश्वनाथ जी मेघवाल के घर जाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके अति शीघ्र स्वस्थ होने की मनोकामना की।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

पाली में लघु उद्योग भारती की इकाइयों के पदाधिकारीयो को अखिल भारतीय संगठन मंत्री का सानिध्य मिला।

कल पाली में लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीयो को अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का सानिध्य मिला। सभी पदाधिकारीयो से परिचय के पश्चात संगठन कार्यों के बारे में मार्गदर्शन मिला

1 जोधपुर अंचल के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली ,जालौर, सिरोही, व सांचौर जिले मैं कार्यरत लघु उद्योग भारती की इकाइयों के आगामी 21 जुलाई को होने वाले अभ्यास वर्ग के विषय में चर्चा हुई ।

2 आभूषण निर्मित करने वाले स्वर्णकार एवं बड़े कैटरिंग संबंधी व्यवसाय करने वालो से चर्चा कर इनकी अगले 15 दिन में 50 से 75 सदस्यों की नई सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई।

3 लघु उद्योग भारती, पाली द्वारा रीको से 1000 मीटर जमीन मांगी गई है।
यह शीघ्र निस्तारित हो इस हेतू निवेदन किया गया।
इस पर भाई साहब के संज्ञान में लाते ही रीको लिमिटेड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरक्षित दर पर जमीन देने हेतु सिद्धांततः सहमति मिल गई है।

4 एमएसएमई एक्ट, प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जुड़े हुए कुछ विषयों पर भी पदाधिकारीयो द्वारा विषय रखे ।

मीटिंग में जोधपुर अंचल महासचिव विनय बम्ब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केसरी मल छाजेड़ ,अंचल कार्यकारिणी सदस्य भारत देसरला, लालचंद लसोड सहित पाली के सह संयोजक राहुल मेहता अध्यक्ष निलेश सेमलानी, सचिव राजेश चौधरी, वरुण सिंघल सहित अतुल मुंद्डा,अंकित भंसाली, विकास श्री श्री माल, ललित मालू, संदीप लसोड सहित सोहन सिंह व नरेश सोनी भी उपस्थित रहे।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please