Events

Major Event Attractions

All Events

लघुउद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल श्रीमान सुमित जी गोदारा खाद्य आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार,

लघुउद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल श्रीमान सुमित जी गोदारा
खाद्य आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर।
से बीकानेर के औद्योगिक विकास पर अधिकारियों की मीटिंग और उद्यमी सम्मेलन आयोजन के सन्दर्भ में मुलाकात हुई।
इस प्रतिनिधि मंडल में प्रांत उपाध्यक्ष श्री बालकिशन जी परिहार,बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल,उपाध्यक्ष श्री राजेश गोयल एवं सचिव प्रकाश नवहाल शामिल थे।
मंत्री महोदय से निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई:-
1.सरकारी मेगा फ़ूड पार्क बने।
2.पापड़ के लिये सहकारी
समिति।
3.सिरेमिक हब बनाये।
4. नई उद्योग नीति की घोषणाएं शीघ्र की जाए।
5. गैस पाइप लाइन
6. एयरपोर्ट की सभी बड़े शहरों से जोड़ा जाए।
7. Riico द्वारा काटे गए औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के निस्तारण की व्यवस्था। सभी सुदूर स्थिति ओद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवम विद्यालय एवम अग्निशमन केंद्र का संचालन हो।
8. हुसँगसर टोल नाके की समय सीमा पूरी हो गयी हैं,उसे हटाने के लिए अनुरोध किया।
9. Dry port शुरू करवाये।
10. Ring road बनवाये।
11. खारा ओधोगिक क्षेत्र तक 6 लेन रोड करवाये।
मंत्री महोदय ने सभी समस्याओं का निवारण हेतु सम्बन्धित विभाग से वार्ता कर अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रकाश नवहाल
सचिव लघु उद्योग भारती बीकानेर

Event Date: 15/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती की विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई

लघु उद्योग भारती की विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर इकाई की मासिक बैठक लघु उद्योग भारती के भिड़े भवन में संपन्न हुई जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में आ रही पानी एवं बिजली संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा हुई जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में नवीन ट्रांसफार्मर लगाने हेतु mpeb के अधिकारियों से एवं कलेक्टर महोदय से मिलकर समस्या का शीघ्र समाधान करने हेतु बैठक की जाएगी| एवं औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण को लेकर भी चर्चा हुई बैठक में इकाई के सदस्य उपस्थित रहे|

लघु उद्योग भारती ताजपुर इकाई
गौरव चौहान (अध्यक्ष)
भूषण जोशी (सचिव)

Event Date: 15/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद व बल्लबगड़ इकाई का प्रतिनिधि मंडल अपनी कई समस्याओं को लेकर उद्योग मंत्री

उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा से मिली शहर की लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद व बल्लबगड़ इकाई,रखी कई प्रमुख समस्याएं

फरीदाबाद – लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद व बल्लबगड़ इकाई का प्रतिनिधि मंडल आज शहर से जुड़ी अपनी कई समस्याओं को लेकर उद्योग मंत्री हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा से मिला। इस मौके पर उन्हें अपनी सभी तरह की समस्याओं से अवगत कराया। जिसमे प्रमुख रूप से सैक्टर 24-25,सैक्टर 58-59 जाजरू इन्डस्ट्रीयल एरिया और आईएमटी सहित विभिन्न एरीया की समस्याओ के बारे मे अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद मूलचंद शर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए बहुत जल्दी इनका निवारण करने का आश्वासन दिया। और तुरंत प्रभाव से प्रशासनिक अधिकारियों से भी फोन पर बात की।

इस मौके पर लघु उद्योग भारती हरियाणा के सह प्रभारी एवम राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, अरूण बजाज ने कहा की लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए मौजूदा भाजपा सरकार ने निर्णायक फ़ैसले लिए है सरकार द्वारा विभिन्

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती कोटा प्रवास के दौरान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम जी ओझा एवं अखिल भारतीय संगठन मंत्र

आज संक्षिप्त कोटा प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम जी ओझा एवं अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश जी भाईसाहब का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा हुई एवं कोटा इकाईयों की गतिविधियों की जानकारी ली गई ।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य विपिन जी सूद, अखिल भारतीय सह-कोषाध्यक्ष सीए महेश जी गुप्ता, कोटा मुख्य इकाई अध्यक्ष नितिन जी अग्रवाल सचिव संदीप जी जांगिड़, कोषाध्यक्ष सीए संदीप जी बाकलीवाल, गणपत लाल जी शर्मा, सीए योगेंद्र जी गुप्ता एवं पंकज जी बंसल, विनोद जी शर्मा तथा कोटा रानपुर इकाई अध्यक्ष मनोज जी अग्रवाल व सचिव नभ जी शर्मा उपस्थित रहे ।

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, रीको और सीडीओएस के संयुक्त तत्वाधान जयपुर में ’’इंडिया स्टोन मार्ट 2026’’ का आयोजन

’’इंडिया स्टोन मार्ट 2026’’ का आयोजन 5-8 फरवरी को जयपुर में होगा

मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड और विशिष्ट अतिथि उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई की उपस्थिति में हुआ एमओयू

जयपुर, 14 जून। लघु उद्योग भारती, रीको और सीडीओएस के संयुक्त तत्वाधान जयपुर में ’’इंडिया स्टोन मार्ट 2026’’ का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में आज शुक्रवार को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एमओयू साईनिंग सेरेमनी हुई जिसमें सेंटर फोर डवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सीडॉस) और लघु उद्योग भारती के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान राज्य सरकार के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई विशिष्ठ अतिथि सहित प्रमुख शासन सचिव, सीडॉस के चेयरमैन अजिताभ शर्मा, रीको एमडी शिवप्रसाद नकाते, सीडॉस के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित थे। लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेर द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये व धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि पत्थर उद्योग की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में से एक ’’इंडिया स्टोन मार्ट 2026’’ स्टोन फोर सस्टेनेबिलिटी का आयोजन 5-8 फरवरी 2026 को जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में किया जाएगा। इस संबंध में आज सेंटर फोर डवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सीडॉस) और लघु उद्योग भारती के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि संगठन आज लगभग पचास हजार उद्यमियों की सदस्य संख्या के साथ विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। संख्या के साथ संगठन अपनी साख में भी उतरोतर वृद्धि करता रहा है, तथा राष्ट्र के औद्योगिक विकास में सरकार के एक प्रमुख सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। उसी कड़ी में स्टोनमार्ट के एक सहयोगी आयोजक के रूप में अपने दायित्त्व को पूर्ण करने हेतु रीको व सीडॉस से आज जुड़ रहा है।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और राष्ट्रीय संघटन महामंत्री प्रकाश चंद ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य भारतीय पत्थर अद्योग के लिए घरेलू और विदेशी बाजारों का विकास करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पत्थरों का ब्रांड निर्माण और उद्योग के सभी हितधारकों से बातचीत का एक साझा मंच प्रदान करना है।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना द्वारा संस्था द्वारा देश भर में विभिन्न शहरों में उद्योगों हेतु की गई विभिन्न प्रदर्शनियो का प्रस्तुतिकरण दिया व सीडॉस के मुकुल रसतौगी ने एक फिल्म द्वारा स्टोन मार्ट प्रदर्शनी की जानकारी दी।

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी के संस्थान मैं चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ।

मेरठ संभाग उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी के संस्थान मैं चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि मोदीनगर उपजिला अधिकारी डॉक्टर पूजा गुप्ता जी और अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री राम किशोर अग्रवाल जी रहे।
संभाग उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी व जिला महामंत्री राजीव शर्मा जी ने उद्योगों की समस्या उनके सामने रखी। मुख्य रूप से धारा 80c व व्यापार कर कार्यालय को वापस मोदीनगर स्थापित करने पर जोर दिया।
मीटिंग मै मोदीनगर अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम जी, सिखेड़ा रोड़ के अध्यक्ष श्री हरी किशन अग्रवाल जी विवेक गुप्ता जी पवन जी यशवीर जी, नवीन जिंदल जी,पंकज जैन जी,सुभाष जी,महेश जी,प्रमोद अग्रवाल जी,सुरेश मीना जी, शिव कुमार त्यागी जी,अनिल मित्तल जीआदि मौजूद रहे।

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जालौर का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में स्टोन मार्ट 2026 के MOU कार्यक्रम में उपस्थित रहा

लघु उद्योग भारती जालौर का प्रतिनिधि मंडल आदरणीय अध्यक्ष महोदय दिनेश जी गोयल एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेश जी मोर के सानिध्य में आज जयपुर में स्टोन मार्ट 2026 के MOU कार्यक्रम में उपस्थित रहा। कार्यक्रम आदरणीय उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री के के बिश्नोई जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, साथ ही कार्यक्रम में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालक साहब का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल ने जालौर ग्रेनाइट उद्योग की समस्याओं से माननीय उद्योग मंत्री एवं रीको MD श्री शिव प्रकाश नकाते जी को अवगत कराया, जिनके समाधान का प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन मिला।

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, ग्वालियर महिला ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में किया गया।

लघु उद्योग भारती, ग्वालियर महिला ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में किया गया।
इस बैठक में देवास में होने वाले अखिल भारतीय बैठक एवं उद्यमी सम्मेलन 5,6 और 7 अगस्त 2024 के कूपन के संबंध में और एमएसएमई में स्वयं सिद्धा द्वारा स्टॉल लगाने के संबंध में चर्चा हुई।
ग्वालियर महिला इकाई आगामी 10 एवं 11 अगस्त 2024 को ग्वालियर में स्वयं सिद्धा मेला का आयोजन करना तय हुआ है जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही सभी को प्रेषित कर दी जाएगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शैफाली कौशिक, अध्यक्ष रुचि कुचिया, सचिव आभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष आभा तोमर, और सह सचिव रुचि सिंह कार्यकारिणी सदस्य साधना कपूर, प्रियंका सिंह कुशवाहा, गीता गोयल, मनीषा , रुचि पहारिया उपस्थित रहीं।

Event Date: 14/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल HSIIDC के MD sh. Susheel Sarvaan उनके कार्यालय में

आज दिनाँक 13 जून 2024 को सुबह 11 बजे लघु उद्योग भारती हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल अजय गुप्ता जी के नेतृत्व में HSIIDC के माननीय MD sh. Susheel Sarvaan ji se उनके पंचकुला कार्यालय में मिला
जिसमें industrial एस्टेट A/cantt के चारों तरफ बनने वाली पक्की दीवार के बनने में होने वाली देरी के सम्बंध में व बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्तावित कच्चे बंध को मॉनसून से पहले बनाने बारे कहा गया
माननीय MD साहिब ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों सहित बंध का काम कर रहे ठेकेदार को भी काम समय पर निपटाने के निर्देश दिए
आज शाम को ही लगभग 6 बजे Industrial Estate Ambala Cantt में आकर मौका पर मुआयना किया
समय पर ही पानी के एक और Tubewell लगाने का निर्देश दिया
पंचकुला से आते समय रास्ते मे अजय गुप्ता जी के आग्रह पर जल पान के लिए रुके meeting में सर्व श्री कपिल वर्मा, सुभाष धीमान, सुभाष मित्तल एवं महावीर जैन उपस्थित रहे
लघु उद्योग भारती प्रबंध निदेशक महोदय का आभार प्रकट करती 

Event Date: 13/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please