Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती की आसींद और बिजयनगर इकाई का गठन हुआ। जिसमे दोनो इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा क

आज लघु उद्योग भारती की आसींद और बिजयनगर इकाई का गठन हुआ। जिसमे दोनो इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी,अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा ने भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा संचालित महिला स्वावलंबन केंद्र सक्षम का अवलोकन किया।
सक्षम केंद्र पर वर्तमान में मेहंदी एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वर्तमान में 20 महिलाएं सिलाई एवं 20 महिलाएं मेहंदी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं ने बताया कि 3 माह का प्रशिक्षण उन्हें निशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वह अपना खर्चा स्वयं निकाल लेती हैं।
आज सक्षम केंद्र का अवलोकन में भाई साहब के साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल जी बालड़, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जी खुराना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जी जाजोदिया, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता,श्री नटवर लाल जी, जोधपुर प्रांत के विनय जी बंब, महावीर जी चोपड़ा उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती से प्रदेश संयुक्त सचिव श्री राजकुमार जी मेलाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव जी चिरानिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा भीलवाड़ा मुख्य इकाई अध्यक्ष श्रीमान शंभू प्रसाद जी काबरा, कमलेश जी जैन, पुरुषोत्तम जी अग्रवाल, हरगोविंद जी सोनी, सत्यनारायण जी झवर भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा सचिव श्रीमती नीता बंसल कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा उपस्थित रहे।

Event Date: 20/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती ने भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा संचालित महिला स्वावलंबन केंद्र सक्षम का अवलोकन किया।

वंदे मातरम
आज दिनांक 20/5/2024 को लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी,अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा ने भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा संचालित महिला स्वावलंबन केंद्र सक्षम का अवलोकन किया।
सक्षम केंद्र पर वर्तमान में मेहंदी एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वर्तमान में 20 महिलाएं सिलाई एवं 20 महिलाएं मेहंदी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं ने बताया कि 3 माह का प्रशिक्षण उन्हें निशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वह अपना खर्चा स्वयं निकाल लेती हैं।
आज सक्षम केंद्र का अवलोकन में भाई साहब के साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल जी बालड़, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जी खुराना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जी जाजोदिया, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता,श्री नटवर लाल जी, जोधपुर प्रांत के विनय जी बंब, महावीर जी चोपड़ा उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती से प्रदेश संयुक्त सचिव श्री राजकुमार जी मेलाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव जी चिरानिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा भीलवाड़ा मुख्य इकाई अध्यक्ष श्रीमान शंभू प्रसाद जी काबरा भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा सचिव श्रीमती नीता बंसल कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा उपस्थित रहे।

Event Date: 20/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बघेरा-एकलसिंगा इकाई का शुभारम्भ किया गया । चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें

आज चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें मे 27 सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती बघेरा-एकलसिंगा इकाई का शुभारम्भ किया गया ।

यह इकाई चित्तौड़ प्रान्त की 62 वी इकाई एवं राजस्थान प्रदेश की 155 वी इकाई है।

इकाई मे अध्यक्ष पद का दायित्व श्री सोनू जी लोढा एवं सचिव का श्री नरेन्द्र जी मेहता को दिया गया।

आज के कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल जी बालड़, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता के साथ अजमेर नसीराबाद केकडी बघेरा-एकलसिंगा सहित कई स्थानों के अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 21/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज श्री प्रकाश चंद राष्ट्रीय संगठन मंत्री के मार्गदर्शन मे

लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज श्री प्रकाश चंद राष्ट्रीय संगठन मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की । अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट का आयोजक नियुक्त करने हेतु लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया । देश भर में 575 से अधिक जिलों में लगभग पचास हजार उद्यमी सदस्यों , जिसमें 700 से अधिक स्टोन उद्यमीयों के संग लघु उद्योग भारती आज विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा विगत दो दशक में देश भर में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इण्डिया इण्ड्रस्ट्रीयल फेयर के नाम से आठ प्रदर्शनीयॉ एवम् इण्डिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से छः प्रदशनियाँ आयोजित की जा चुकी है ।

लघु उद्योग भारती की व्यापक संगठन क्षमता के आधार पर स्टोन मार्ट का भव्य आयोजन कर राजस्थान के पत्थर उद्योग को विश्व में एक नई पहचान मिलें, ऐसा लघु भारती का प्रयास रहेगा ।

प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता भी उपस्थित थे ।

Event Date: 15/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद स्थित एचएलएम कॉलेज में औद्योगिक क्षेत्र इकाइयों की योजना-समीक्षा बैठक

आज दुहाई, गाजियाबाद स्थित एचएलएम कॉलेज में लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद जिला एवं इसकी छैओं औद्योगिक क्षेत्र इकाइयों की योजना-समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्योगों की समस्याओं, संगठन की आगामी योजनाओं और कर्मचारियों के कौशल विकास प्रशिक्षण के विषय पर विचार-विमर्श हुआ। भोजपुर और ट्रोनिका सिटी में भी शीघ्र ही दो नई इकाइयों के गठन की योजना की तैयारी के विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल और आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र गोयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता जी ने किया। जिसमे राजीव शर्मा, बृजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुनील त्यागी, सतेंद्र गौतम, राजू गर्ग, एचके अग्रवाल एवं अन्य दायित्ववान उद्यमी सदस्यों ने हिस्सेदारी की। कार्यक्रम के होस्ट एचएलएम कॉलेज की तरफ से श्री धीरज शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

Event Date: 11/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जोधपुर आंचल एक अनौपचारिक बैठक हुई।जिसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

लघु उद्योग भारती जोधपुर आंचल अध्यक्ष श्री महावीरजी चोपड़ा, संयुक्त महासचिव श्री सुरेशजी विश्नोई के बालोतरा अल्प अवधि के प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक हुई।जिसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। LUB प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलालजी बालड ने कहा कि लघु उद्योग भारती बालोतरा का निर्माणाधीन भवन का आगामी 12 अक्टूबर को उद्घाटन तय हुआ है ,तब तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो जायेगा।साथ ही अत्यंत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक एवं लघु उद्योग भारती के पालक अधिकारी माननीय श्री कृष्णगोपालजी के कर कमलो द्वारा भवन के उद्घाटन के लिए स्वीकृती मिली है।आंचल अध्यक्ष श्री महावीरजी चौपड़ा ने कहा कि भवन निर्माण के कार्य में गति लाने ,भवन निर्माण के पश्चात उसके संचालन,रख रखाव की भी एक योजना बनानी चाहिए तथा संस्था के नवीन सदस्य बनाने, प्रत्येक माह के अंतिम दिन लघु उद्योग भारती की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी की आपस में एक बैठक, अन्य समाज उपयोगी कार्यों में सहयोग,रोजगार सृजन के प्रयास, सदस्यों से निरंतर बातचीत चर्चा तथा औद्योगिक समस्याओं का समाधान हेतु लगातार प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया।बैठक में बालोतरा,जसोल, बिठुजा के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Event Date: 12/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अवध प्रांत की लखनऊ ज़िला इकाई द्वारा स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह लखनऊ मे

लघु उद्योग भारती अवध प्रांत की लखनऊ ज़िला इकाई द्वारा स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह लखनऊ में आयोजित हुआ।
इस खास अवसर पर अवध प्रांत के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह- संघचालक श्री सुनित खरे जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी, पूर्व मेयर लखनऊ संयुक्ता भाटिया जी, प्रदेश महामंत्री श्री भरत थरड जी, अवध प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल जी, प्रांत महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता जी, श्री अशोक अग्रवाल जी बाराबंकी, पुनीत अरोड़ा जी, पूर्व अध्यक्ष विशाल जी, पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री जी और अन्य उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में लखनऊ ज़िला इकाई ने 22 पंचायतों से ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बनाए गए सामग्रियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। उन्होंने अपनी कौशल से सभी का दिल जीता और उनको ऑर्डर भी मिले।
लखनऊ महिला इकाई के साथ सहयोग करते हुए, अवध प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल ने लखनऊ महिलाओं को उद्यमिता के साथ जोड़ा। हमारा मोटो है "हर हाथ को काम" और हम उसी मार्ग पर चल रहे हैं।
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत, हम आत्मनिर्भर गाँवों की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यहाँ पर सिलाई, Cowdung से सामान बनाना, मोमबत्ती बनाना, ड्रोन की ट्रेनिंग और आचार , पापड़, बेकरी प्रोडक्ट, LED लाइट्स बनाना अन्य कार्य सिखाए जा रहे हैं।
रविसद जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में अवध प्रांत के अन्य जिलो से भी अध्यक्ष, महामंत्री सहित क़रीब 300 सदस्यों की उपस्थित रही

Event Date: 06/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अखिल भारतीय

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मूंदड़ा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी जी, अंचल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे जी, सचिव श्री राजेश गर्ग जी एवं इंदौर, देवास, उज्जैन इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ – साथ प्रदेश एवं मालवा अंचल के महिला एवं पुरुष सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी 5, 6 एवम 7 अगस्त को देवास में आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक के बारे में सभी सदस्यों के सुझाव संकलित किये गए और तैयारियों पर चर्चा की गई।
सभी सदस्यों के सुझाव एकत्र करते हुए आगामी बैठक की योजना बनाई गई।
बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुखों की घोषणा की गई जैसे आवास, यातायात, मंच सज्जा, प्रचार प्रसार, डायरेक्टरी और औद्योगिक प्रदर्शनी।
आने वाले आयोजन के लिए श्री समीर मूंदड़ा जी को संयोजक और श्री सतीश मुकाती और श्री प्रतीक गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया है।
सभी व्यवस्थाओं की प्रति सप्ताह आगामी तैयारी को लेकर बैठक होना सुनिश्चित किया गया।

Event Date: 04/05/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please