Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती अलीगढ़ की कार्यकारिणी सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर 11 मई को होने वाले स्थापना दिवस का

लघु उद्योग भारती अलीगढ़ की कार्यकारिणी सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर 11 मई को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा पर चर्चा की गई।
इस सभा में उत्तर प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री तरुण सक्सेना जी, जिला इकाई अध्यक्ष नीरज अग्रवाल जी, महामंत्री योगेश गोस्वामी जी, कोषाध्यक्ष अंशुमन कुमार अग्रवाल जी, क्षेत्रीय इकाई सासनी गेट अध्यक्ष ऋषभ गर्ग जी, महामंत्री सक्षम अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष शिखर गुप्ता जी, क्षेत्रीय इकाई गूलर रोड अध्यक्ष मनोज गर्ग जी, कोषाध्यक्ष आलोक वार्ष्णेय जी, क्षेत्रीय इकाई ताला नगरी कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी, क्षेत्रीय इकाई सिविल लाइंस/गांधी पार्क अध्यक्ष विक्रांत गर्ग जी, सुनील गर्ग जी, ललेश सक्सेना जी आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 04/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अवंतिका औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय उज्जैन

लघु उद्योग भारती अवंतिका औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय उज्जैन ने *अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस* मनाया!
इस अवसर पर अतिथि लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री उल्लास जी वैद्य का सानिध्य प्राप्त हुआ एवम श्री राजेश पाटीदार जी को लघु उद्योग भारती का नया सदस्य घोषित किया गया।
साथ ही जिला विधिक अधिकारी श्री चंद्रेश जी मंडलोई एवं श्री प्रेम सिंह जी बघेल जिला अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं लघु उद्योग भारती अवंतिका औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति श्री वरुण सिंह जी सिकरवार, श्री ललित जी शर्मा, श्री राजेश जी पाटीदार, श्री फिदा हुसैन जी, श्री मजहर भाई एवं मजदूर भाई बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजेश शिवहरे जी, संचालन (सचिव)जितेंद्र भाटी जी एवं कार्यक्रम का आभार (कोषाध्यक्ष)जेरी जस्टिन जी ने माना।

Event Date: 02/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जबलपुर कार्यकारिणी द्वारा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला रिछाई मे

लघु उद्योग भारती जबलपुर कार्यकारिणी द्वारा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला रिछाई में बच्चों को बैग, बॉटल एवं शिक्षण सामग्री वितरण की गई।
यह एक अनमोल अनुभव था जहाँ हम सभी ने अपने बचपन की यादों को फिर से जीवंत किया। यह सेवा कार्य हमेशा हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ श्री ज्ञानेंद्र शर्मा जी, बी के नेमा जी, आनंद तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय स्कूल प्राध्यापक श्रीमति भारती सूद मैडम जी एवं समस्त अध्यापक, कार्यकारिणी में श्री प्रकाश केसरवानीजी, घनश्याम रड़के जी, अनिल पांडे जी, पार्थ गुप्ता जी, प्रदीप साहू जी, अभिनव शुक्ला जी एवं अन्य उद्योगपति शामिल हुए।

Event Date: 02/05/2024
Event Venue:

कर्नाटक में लघु उद्योग भारती के बेलगावी इकाई ने एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

कर्नाटक में लघु उद्योग भारती के बेलगावी इकाई ने एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इन तीन दिनों में अखिल भारतीय कार्यसमिति और अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठकें हुईं, और आगे की कार्योजना की गई। बेलगावी इकाई ने स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित किया। लघु उद्योग भारती और जेम पोर्टल के बीच एक समझौता भी हस्ताक्षर किया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में परम आदरणीय डॉ कृष्ण गोपाल जी, श्री प्रकाश चंद जी श्री घनश्याम ओझा जी, श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी का सानिध्य देश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मिला।

Event Date: 21/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई और चौपांकी इकाई के सदस्यों की बैठक हुई!

BIIA सभागार में लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई और चौपांकी इकाई के सदस्यों की बैठक हुई!
HDFC बैंक से आई टीम ने MSME को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष श्री सोंधी जी, सचिव श्री संजय खन्ना जी, श्री विपिन चौधरी जी, प्रवीण लंबा जी, हरिराम शर्माजी, ओ. पी अग्रवाल जी, बी.एम अग्रवाल जी, हरीश गौर जी, महिपाल जी, अजय गुप्ता जी, विमल पंडित जी, महेश शर्मा जी, सुमित जी आदि सदस्य मौजूद थे।
यह तय हुआ कि आने वाली बैठकों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिससे लघु उद्योगों को और भी फायदा मिल सके।

Event Date: 29/04/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please