Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती उदयपुर महिला इकाई ने देवेंद्र धाम में लोकमत परिष्कार पर बैठक का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती उदयपुर महिला इकाई ने देवेंद्र धाम में लोकमत परिष्कार पर बैठक का आयोजन किया।
बैठक में देवेंद्र महिला मंडल तथा मानसी महिला मंडल के सदस्यों को संरक्षक रजनी डांगी जी ने विस्तार से प्रत्येक मत का महत्व समझाया और सभी बहनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रीना राठौर जी, प्रांत सदस्य पिंकी मंडावत जी, प्रांत सदस्य डॉ नीता मेहता जी, महिला इकाई अध्यक्ष डॉ सीमा पारीक जी, सचिव रेखा रानी जैन जी, संयुक्त सचिव रश्मि पगारिया जी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Event Date: 19/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश महाकौशल संभाग कटनी की सभी इकाइयों के द्वारा सामूहिक रूप से रामनवमी के

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश महाकौशल संभाग कटनी की सभी इकाइयों के द्वारा सामूहिक रूप से रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के द्वारा विशाल शोभायात्रा में सेवा भाव से पेय पदार्थ का वितरण किया गया। साथ ही, शोभायात्रा में लघु उद्योग भारती की झांकी भी संचलित की गई।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी, संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी जी, संभागीय सचिव श्री हरि सिंह भदोरिया जी, संभागीय संयुक्त सचिव श्री मुरलीधर रतनानी जी, कटनी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सोनी जी, सचिव श्रीमती नीति ठाकुर जी, कटनी लामताड़ा इकाई अध्यक्ष श्री समीर सेठिया जी, सचिव श्री ईशान जैन जी, कटनी शहरी इकाई अध्यक्ष श्री अमित सिंघई जी, सचिव श्री निलेश विश्वकर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रभांशु वैश्य जी, कटनी माधव नगर इकाई अध्यक्ष सुरेश हिंदुजा जी, सचिव श्री राम वाधवानी जी, कटनी बरगवां अमकुही इकाई उपाध्यक्ष श्री सुरेश रतनानी जी, सचिव श्री मनीष कुमार सिंह जी, संयुक्त सचिव श्री अंबर डेंगरे जी एवं अन्य इकाई सदस्य श्री झमन दास जी, श्री राजपाल जी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Event Date: 19/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र मे लघु उद्योग भारती के प्रस्तावित भवन का शिलान्यास

आज अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र मे लघु उद्योग भारती के प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया गया।
यह भवन बनने के बाद लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के लिये भी उपयोगी साबित होगा।
अजमेर राजस्थान के केन्द्र मे स्थित होने से यह भवन संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
आज के भूमि पूजन के कार्यक्रम मे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव जी देवनानी, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द्र जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल बालड़, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेशचन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अंजूसिह, श्री नटवरलाल अजमेरा, कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवनकुमार गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, संयुक्त महामंत्री श्री दीपक शर्मा, जयपुर प्रान्त महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, श्री राजेश बंसल, श्री अजीत अग्रवाल, श्री उमेश गोयल, श्री दशरथ तंवर, श्री कुणाल जी सहित कई महिला व पुरूष उद्यमीगण उपस्थित रहे

Event Date: 17/04/2024
Event Venue:

अजमेर मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई का शुभारम्भ किया गया।

आज अजमेर मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई का शुभारम्भ किया गया।
इकाई अध्यक्ष का दायित्व दिव्या जी सोमानी व सचिव का दायित्व अंकिता जी कुमावत को दिया गया।
कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द्र जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल बालड़, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेशचन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अंजूसिह, श्री नटवरलाल अजमेरा, कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवनकुमार गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, संयुक्त महामंत्री श्री दीपक शर्मा, जयपुर प्रान्त महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, श्री राजेश बंसल, श्री अजीत अग्रवाल, श्री उमेश गोयल, श्री दशरथ तंवर, श्री कुणाल जी सहित कई महिला व पुरूष उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Event Date: 17/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर ने निकटवर्ती श्री सीमेंट लि. में कार्यरत कर्मचारियों के पारिवारिक

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर ने निकटवर्ती श्री सीमेंट लि. में कार्यरत कर्मचारियों के पारिवारिक महिला समूह, श्री संगिनी की सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।
इकाई अध्यक्ष श्रीमती अर्पिता जी और अभियान संयोजिका श्रीमति श्वेता जी ने सभी को मतदान के महत्व को समझाया। इस उत्सव में संयोजिका नीलम जी झंवर, सहसंयोजिका अदिति जी गुप्ता, स्वाति जी मित्तल, सचिव उर्वशी जी भारद्वाज, एवं कोषाध्यक्ष रश्मि जी खंडेलवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Event Date: 16/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती और स्वावलंबी भारत अभियान के मिले जुले प्रयासों का परिणाम है जोधपुर में एक नया

जोधपुर में एक नया स्वालंबन केन्द्र का उद्घाटन हुआ है, जो लघु उद्योग भारती और स्वावलंबी भारत अभियान के मिले जुले प्रयासों का परिणाम है। इस केन्द्र के उद्घाटन में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रान्त अध्यक्ष महावीर जी चोपड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, और सचिव श्री सुरेश जी विश्नोई उपस्थित थे।
इस केन्द्र में, सभी युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी और कार्य दिशा निर्देश दिए जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

Event Date: 16/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई की बैठक स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु

स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई की बैठक!
जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
पहले दिन, 25 अप्रैल को सदस्यता अभियान चलाएंगे, ताकि अधिक सदस्यों को जोड़ सकें।
दूसरे दिन, 26 अप्रैल को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे। उनका योगदान हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
तीसरे दिन, यानी 27 अप्रैल को, सेवा बस्ती में जाकर बच्चों को फल और बिस्किट बाँटेंगे। इस छोटे परियोजना के माध्यम से हम एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।

Event Date: 16/04/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please