Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती मक्सी रोड इकाई, उज्जैन, द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभका

लघु उद्योग भारती मक्सी रोड इकाई, उज्जैन, द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ हमारे मातृ संगठन की मूल भावना, "सुपथ बढ़े चलो-संगठन गढ़े चलो", के साथ ही प्रदेश और केंद्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सदस्यता वृद्धि अभियान के तहत 05 नए सदस्यों को जोड़ा गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिह कालरा जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और GST विशेषज्ञ श्री राजेश महेश्वरी जी, इकाई सचिव दिलीप रोहरा जी, और इकाई कोषाध्यक्ष श्री दिनेश लड्डा जी की उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण थी।

Event Date: 25/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, अलवर व लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम रखा गया।

25 अप्रैल 2024 को लघु उद्योग भारती के 30वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होटल मिराज इन, एम.आई.ए पर प्रातः 11.00 बजे लघु उद्योग भारती, अलवर व लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र व जयपुर प्रान्त के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान मुरली मनोहर जी,श्री विशाल जी व श्री नरेन्द्र जी, अलवर विभाग प्रचारक का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व आराध्य श्री विश्वकर्मा भगवान जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शशांक झलानी, महासचिव लघु उद्योग भारती द्वारा किया गया। स्वागत भाषण लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई के अध्यक्ष श्री देवेंद्र अग्रवाल जी ने दिया जिसके बाद मुख्य अतिथि श्री विशाल जी व आदरणीय श्री मुरली मनोहर जी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। श्री राजेश गुप्ता जी – उपाध्यक्ष राजस्थान प्रान्त तथा श्रीमती शिवानी यादव जी – अध्यक्ष महिला इकाई, अलवर ने भी लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नवीन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अलका सिंह- महासचिव, महिला इकाई ने दिया। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, घनश्याम खंडेलवाल, विकास गुप्ता, अंकित अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, नीरज शर्मा, गोविंद गर्ग, सत्यनारायण सोनी, बलबीर सिंह, लक्ष्मी नारायण, समीर अग्रवाल, हरीश जसोरिया, मनीष पोपली, मुकेश खंडेलवाल, कविता सैनी, रुचि सोड़ी, वंदना भाटिया, आशा उपाध्याय, रश्मि शर्मा, निधि जेन, लता महावर, प्रिया खंडेलवाल, आदि मौजूद रहे।

Event Date: 25/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद और बल्लबगढ़ इकाइयों ने "स्थापना दिवस" का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद और बल्लबगढ़ इकाइयों ने "स्थापना दिवस" का आयोजन किया। इस अवसर पर अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में राष्ट्रीये स्वयंसेवक संघ प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री गंगाशंकर मिश्र जी और प्रान्त सेवा प्रमुख श्री विनोद कमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सभी अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ एक सफल बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विषय "लोकतंत्र के महापर्व में लोकमत का परिष्कार" पर चर्चा की गई, जिसमें आर एस एस के दोनों वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे। हम सभी को याद दिलाया गया कि मतदान करना हमारा राष्ट्र के प्रति मौलिक दायित्व है।
इस अवसर पर हमने लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद और बल्लबगढ़ इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ श्री अरुण बजाज, श्री रवि भूषण खत्री, श्री मनोज रुंगटा, और श्री संजय अरोड़ा जी भी मौजूद रहे। धन्यवाद प्रस्ताव के उपरांत कल्याण मन्त्र के साथ इस बैठक का समापन हुआ।

Event Date: 25/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई ने आज इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की

लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई ने आज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आरडी मोटर्स परिसर में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की, जिसमें उद्यमी, कर्मचारी, और मजदूरों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चर्चा की गई। #LUB #IndustrialArea #ElectionDiscussion
बैठक में आंचल अध्यक्ष श्री महावीर जी चोपड़ा ने सभी को 100% मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, फौरटी जोधपुर अध्यक्ष श्री धनराज जी चौहान ने भी सभी को उद्बोधित किया। #VoteForChange #ElectionAwareness
मंडोर ईकाई संरक्षक श्रीमती मंजू जी सारस्वत और इकाई अध्यक्ष पूनम चंद तंवर के नेतृत्व में बैठक में सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। #ElectionPreparation #Leadership
सचिव दिनेश सोनी, रामकिशन चौहान, रामस्वरूप चौहान, सदस्य राजेश डागा, हरीश तंवर, प्रकाश सोनी एवं सैकड़ों कर्मचारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे। #TeamWork #Unity #TeamSpirit #Progression #लघुउद्योगभारती #मंडोर

Event Date: 23/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई बीकानेर ने 'अपना हुनर अपना रोजगार' कार्यशाला का आयोजन किया

लघु उद्योग भारती महिला इकाई बीकानेर ने 'अपना हुनर अपना रोजगार' कार्यशाला का आयोजन किया। #SkillDevelopment #WomenEmpowerment
मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक विनायक जी ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें समाज के लिए योगदान करने की प्रेरणा दी। #SelfConfidence #SocialContribution
विशिष्ट अतिथि विभाग संघचालक टेकचंद जी बरडिया ने महिलाओं को बैंक लोन की जानकारी दी, जो उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। #FinancialEmpowerment #EntrepreneurialJourney
संरक्षक सुभाष जी मित्तल ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दी और आश्वासन दिया वे उन्हें अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में या किसी प्रकार की भी कोई सहायता की अपेक्षा हो तो निस्वार्थ भाव से सदैव तत्पर रहेंगे। #SelfReliance #Altruism
समाज सेविका प्राची जी चौरडिया ने अपनी कहानी साझा की और महिलाओं को घर में रहकर भी अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा दी। #Inspiration #WomenEntrepreneurs
प्रवीण जी ने सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी, जो महिलाओं को उनके व्यवसाय में समर्थ बनाने में मदद करेगी। #GovernmentSchemes #Support
राजेश जी ने सभी का स्वागत किया और उन्हें सहायता करने का आह्वान किया। #Welcome #Assistance #Gratitude #Success
महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए भागीदारी दिखाई और इसके माध्यम से रोजगार पाने का संकल्प किया। #SkillTraining #EmploymentOpportunity
कई महिलाएं अपने कौशल का विकास करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से अपने सपनों की पूर्ति की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। #InternationalTrade #DreamsFulfilled
इस सफल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।

Event Date: 23/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई धामनोद द्वारा आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उद्यमिता जागरूकता प्र

लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई धामनोद ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उद्यमिता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। #Entrepreneurship #Awareness #Competition
धामनोद के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में यह आयोजन छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। #DPIS #YouthEmpowerment
लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा जी ने छात्रों को उद्यमिता के महत्व पर जागरूक किया। #EntrepreneurialSpirit #YouthEmpowerment
कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। #StudentParticipation #QuizCompetition
साथ ही यहां 9वीं और 10वीं के छात्राओं ने कई प्रकार के खाने के व्यंजनों का स्टाल लगाकर उद्यमिता का प्रदर्शन किया। #FoodStalls #EntrepreneurialExhibition
कार्यक्रम संस्था निदेशक श्री विजय पारीक जी और समन्वयक श्री सौरभ उपाध्याय जी की उपस्थिति में हुआ। #EventManagement #Director #Coordinator
धामनोद महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती नीतू मेहरुनकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। #EventHost #Leadership
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के विकास में मददगार है बल्कि उन्हें उद्यमिता के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। #YouthDevelopment #AwarenessBuilding

Event Date: 23/04/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please