Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश की नवीन इकाई शहडोल का गठन वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट तथा प्रतिष्ठित समाजसे

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश की नवीन इकाई शहडोल का गठन वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट तथा प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री सुशील सिंघल जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में जिला संघचालक श्री जसबीर सिंह जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
इकाई अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री निलेश बैद जी, सचिव श्री सुशील खोडियार जी, संयुक्त सचिव श्री रविंद्र गुप्ता जी, सह सचिव श्री नवनीत सिंघानिया जी एवम कोषाध्यक्ष श्री दलजीत सिंह अरोड़ा जी नियुक्त किए गए।
कार्यक्रम महाकौशल अंचल सचिव हरी सिंह भदौरिया जी एवम अंचल कार्यकारिणी सदस्य श्री मुरलीधर रतनानी जी के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में जिला संघचालक श्री जसबीर सिंह जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
इकाई अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री निलेश बैद जी, सचिव श्री सुशील खोडियार जी, संयुक्त सचिव श्री रविंद्र गुप्ता जी, सह सचिव श्री नवनीत सिंघानिया जी एवम कोषाध्यक्ष श्री दलजीत सिंह अरोड़ा जी नियुक्त किए गए।
कार्यक्रम महाकौशल अंचल सचिव हरी सिंह भदौरिया जी एवम अंचल कार्यकारिणी सदस्य श्री मुरलीधर रतनानी जी के निर्देशन में किया गया।

Event Date: 06/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती खोड़ा गणेश इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक इकाई अध्यक्ष श्री राजेश जी बाफना के औद्यो

आज दिनांक 5 मार्च 2024 मंगलवार दोपहर 4:00 बजे लघु उद्योग भारती खोड़ा गणेश इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक इकाई अध्यक्ष श्री राजेश जी बाफना के औद्योगिक प्रतिष्ठान मेसर्स शुभ दर्शन टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड खोड़ा गणेश रोड रीको इंडस्ट्रियल एरिया पर आयोजित की गई। इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र से हुई इसके पश्चात श्री दीपक शर्मा द्वारा नवगठित में कार्यकारिणी की घोषणा की गई एवं लघु उद्योग भारती के कार्य एवं उद्देश्यों के बारे में बताया गया।
इस बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए लघु उद्योग भारती के सदस्यगण भी आमंत्रित थे। इस बैठक में खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष राजेश बाफना ,किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश जी गोयल चित्तौड़ प्रांत संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा,सचिव गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति कोचेटा,राजकुमार जी अग्रवाल,अरिहंत कोठारी, कैलाश अग्रवाल, रौनक कोचेटा, कपिल बेनावत,केशव अग्रवाल, शुभम बंसल,सौरभ जालन, सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

आभार

सचिव
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

Event Date: 06/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल माननीय श्री रविंद्र जायसवाल जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्

उद्योग एवं वाणिज्यिक भूमि के पारिवारिक स्थानांतरण पर स्टांप शुल्क छूट H.U.F. में भूमि स्थानांतरण कि समास्याओ के क्रम में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल माननीय श्री रविंद्र जायसवाल जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टाम्प, न्यायालय शुल्क से मिला। उद्यमियों की समस्यों पर चर्चा की। #स्थानांतरण #लघुउद्योग #समस्याओंकासमाधान
मंत्री महोदय जी द्वारा त्वरित कार्रवाई का अश्वासन दिया गया। #कार्रवाई #समाधान
श्री राकेश गर्ग अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव, श्री भरत थरड प्रदेश महामन्त्री, श्री भुवेश अग्रवाल सम्भाग अध्यक्ष ब्रज, श्री केशव माथुर उपाध्यक्ष लखनऊ ने बैठक में प्रतिभाग किया।

Event Date: 06/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा आयोजित "स्वयंसिद्धा होली मेले" में स्वागत है!

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा आयोजित "स्वयंसिद्धा होली मेले" में स्वागत है! इस उत्सव के तहत, एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई और एक्सिबिटर्स और सदस्यों की बैठक भी हुई। #स्वयंसिद्धा #होलीमेल #लघुउद्योग #राजस्थान #जयपुर
संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश जी गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र जी, खुराना प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, और प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित रहे। #समर्थन #महिलाशक्ति
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी और प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी ने स्वयं सिद्ध मेल को लगाने का उद्देश्य बताया कि इससे घर से काम करने वाली महिलाओं को नए बाजार के अवसर मिलेंगे। #महिलाउत्थान #नवाचार
इसी मौके पर हमने "स्वयंसिद्धा होली मेला 2024" के ब्रोशर का लोकार्पण किया और स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी की। कुछ नए सदस्य भी जुड़े। #सहयोग #नएसदस्य
आइए, हम सभी मिलकर इस उत्सव को अत्यंत रोमांचक बनाएं और महिलाओं के उद्यमिता में नई ऊर्जा और उत्साह भरें

Event Date: 06/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उदयपुर की सातों इकाइयों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।

लघु उद्योग भारती उदयपुर की सातों इकाइयों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में राष्ट्रीय श्रमिक आयोग के सदस्य तथा लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा जी तथा चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता जी का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी जी ने बताया की लघु उद्योग भारती उदयपुर का सबसे बड़ा लघु उद्यमियों का संगठन बन गया है जिसमें चार सौ से ज़्यादा सदस्य बन गए हैं।
इस अवसर पर कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जी, गुडली इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा जी, सुखेर इकाई अध्यक्ष रॉबिन सिंह जी, महिला इकाई अध्यक्ष सीमा पारीक जी, गिर्वा इकाई अध्यक्ष हरिओम पालीवाल जी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं जानकारी प्रदान की।
बैठक में चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता जी ने उदयपुर में होने जा रहे 6-7 अप्रैल को प्रांतीय अभ्यास वर्ग की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न सत्रों के संचालन, व्यवस्था समूह इत्यादि के महत्व के बारे में बताते हुए शीघ्र ही संचालन समितियों के गठन करने पर ज़ोर दिया।
बैठक में उत्तम स्वास्थ्य व गुणकारी श्री-अन्न को भोजन का महत्वपूर्ण अंग क्यों बनाना चाहिए उस पर महिला इकाई की हिना पथिक जी ने प्रकाश डाला।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना राठौड़ जी, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया जी, महेंद्र मांडावत जी, मीनाक्षी श्रीमाली जी, के साथ सभी इकाइयों के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव एवम कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Event Date: 04/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्रीमान महावीर जी चौपड़ा ने श्री विनोद जी सिंघवी के प्रतिष्ठा

जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्रीमान महावीर जी चौपड़ा ने श्री विनोद जी सिंघवी के प्रतिष्ठान पर बालोतरा अल्प प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। ????
इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालड का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में बालोतरा अध्यक्ष श्री प्रवीण महाजन जी, जोधपुर प्रांत सचिव श्री विनोद सिंघवी जी, बालोतरा सचिव श्री पंकज छाजेड़ जी, कमलेश ढेलडिया जी, नितेश गोगड़ जी, और अविनाश गोलेछा जी की उपस्थिति रही।

Event Date: 04/03/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please