Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती जिला कटनी की इकाइयों द्वारा आयोजित कि गई जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट एवं MSME

LUB Katni इकाइयों ने "जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट" और MSME के 45 दिन के पेमेंट नियम पर कार्यशाला का आयोजन किया। ट्रेनर एवं मुख्य वक्ता जेड अधिकारी राकेश दलेला जी ने उद्यमियों को उद्यम को कैसे सुधारें इसके बारे में जानकारी दी।
विषय विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप पटोरिया जी ने MSME के 45 दिन के पेमेंट नियम की विस्तृत जानकारी साझा की।
साथ ही उद्यमियों की शंका समाधान भी विषय विशेषज्ञ के द्वारा किया गया। कार्यशाला में पूर्ण समय विभिन्न उद्यम संचालकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरूण सोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती निरंतर उद्योग हित में कार्य करता है, और इस तरह की कार्यशालाओं आयोजन करता रहता है।

Event Date: 11/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, बीकानेर द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, बीकानेर द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता अमित जी वर्मा ने महिलाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने उद्योग को कैसे बढ़ावा देना है, इसकी जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सुभाष जी मित्तल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और उन्हें भविष्य में सफलता की ओर अग्रसर करने के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा दी।
प्रकाश जी ने महिलाओं को अपना उद्बबोधन देते हुए कहा कि आज का दिन शिव और शक्ति दोनों का है, उसके साथ मातृशक्ति मिल करके आज के दिन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
उपाध्यक्ष राजेश जी गोयल ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया, सचिव रूबी छाजेड़, सह सचिव रेखा सिपानी ममता बोथरा ,पूजा लुणावत, रंजना चोपड़ा, मेघा तोमर व मनीषा जी का भी आयोजन को सफल करने में योगदान रहा।

Event Date: 10/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक बैठक दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया में हुई

दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया में लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें विभाग सह सेवा प्रमुख श्री शेखर जी भाई साहब, जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी ने अपने उद्बोधन से राष्ट्रहित हित में सहयोग की अपील की तथा दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी जी ने इकाई के सदस्यों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मुरादनगर इकाई के कोषाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ,दुहाई महासचिव श्री अरोड़ा जी, कोषाध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी और बड़ी संख्या में उद्यमी बंधुओं ने हिस्सा लिया।

Event Date: 10/03/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please