Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती, कर्णावती विभाग के द्वारा आयोजित हुआ औद्योगिक सम्मेलन – 2024

लघु उद्योग भारती, कर्णावती विभाग के द्वारा संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी गुप्ता भाईसाहब की उपस्थिति में आयोजित हुआ औद्योगिक सम्मेलन – 2024! ????
इस अद्भुत अवसर पर माननीय उद्योग व श्रम रोजगार मंत्री श्री बलवंत सिंह जी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री श्री प्रदीप सिंहजी जाडेजा, लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेवभाई प्रजापतिजी, राष्ट्रीय सचिव श्री श्यामसुंदर सलूजाजी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वजुभाई वघासिया जी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री जयेशभाई पंड्याजी, महासचिव श्री ईश्वरभाई सज्जनजी और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति थी! ???????? इस महोत्सव में 51 नए आजीवन सदस्य भी जुड़े!
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, भावनगर जिला समिति अध्यक्ष श्री खोदाभाई जखनिया एवं सौराष्ट्र सम्भाग, सचिव/भावनगर जिला उपाध्यक्ष श्री वैभव व्यास भी शामिल हुए।
जुड़ें हमारे साथ, बढ़ाएं औद्योगिक सेक्टर की उपलब्धियों को!

Event Date: 12/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बूंदी इकाई की बैठक में माननीय श्री ताराचंद जी गोयल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष )

लघु उद्योग भारती बूंदी इकाई की बैठक में माननीय श्री ताराचंद जी गोयल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ),योगेंद्र जी शर्मा( प्रदेश महामंत्री), महेश जी हुरकट (प्रदेश उपाध्यक्ष), चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बूंदी इकाई से 14 सदस्यों ने भाग लिया। उद्योगों की सुझाव श्री ताराचंद जी गोयल समस्याओं का निवारण एवं सुझाव दिए तथा सभी से मासिक बैठक करने का आग्रह किया गया।
योगेंद्र जी भाई साहब ने ग्राम शिल्पी योजना के बारे में पूरी जानकारी दी।
महेश जी हुरकट ने भी इकाइयों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Event Date: 11/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की मासिक बैठक में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आय

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की मासिक बैठक में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। ????
इस उत्सव में भाग लेने और इसे सफल बनाने के लिए नववर्ष आयोजन समिति की गठन की गई, जिसके तहत 10 अप्रैल को यह कार्यक्रम करने का सुनिश्चित किया गया। ????
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ, एक महिला को चुना गया जो अपने घर से ही सिलाई का कार्य करती है। उसके काम को आगे बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई। ????
इस अवसर पर, महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

Event Date: 11/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती का मालवा उद्यमी सम्मेलन एवम स्टार्टअप कॉन्क्लेव इंदौर में संपन्न हुआ

मध्यप्रदेश लघु उद्योग भारती ने इंदौर महानगर में मालवा उद्यमी सम्मेलन और स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें MSME मंत्री चैतन्य कश्यप जी का आतिथ्य प्राप्त हुआ। यहाँ युवाओं, महिलाओं, और पुरुषों की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रथम सत्र: छात्रों ने स्टार्टअप कॉन्क्लेव में स्टार्टअप आइडिया हेतु रजिस्ट्रेशन किया। तत्पश्चात प्रथम चार स्टार्टअप ने अपने आइडिया को प्रस्तुत किया।
दूसरे सत्र: लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी ने मंत्री चैतन्य कश्यप जी को उद्योगपतियों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नर्मदा कैपिटल फंड, प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री जी ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा।

Event Date: 11/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती इकाई जिला सागर के द्वारा 'उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा' कार्यक्रम का आयोजन किया

लघु उद्योग भारती इकाई जिला सागर के द्वारा 'उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि, सागर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के प्रमुख, श्री जी.एल पुलतामबेकर जी ने उद्योगों में कॉस्ट अकाउंटिंग के महत्व को समझाया। उनके साथ, श्री एन.के. सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उद्योगियों को उद्योग में कारगर रिस्क और लोन मैनेजमेंट के बारे में अवगत किया।
इसके साथ ही, उद्योग विभाग की जी.एम. श्रीमती मदाकिनी पांडेय ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की महत्वपूर्ण जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक से श्री अनुज चौधरी जी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के विषय पर उद्बोधन किया।
उद्योगों के हित में जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट विषय की कार्यशाला हेतु भोपाल से आए श्री राजू दलेजा, विजन केयर के प्रतिनिधि द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

Event Date: 11/03/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please