Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती महिला झालावाड़ में शाखा का गठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता,

झालावाड़ में लघु उद्योग भारती की महिला शाखा का गठन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता जी और प्रदेश संघटन मंत्री ताराचंद गोयल जी ने सहभागिता दी। ????
पहली बैठक में 26 महिला उद्यमी शामिल हुईं। महिला उद्यमी दीपशिखा अग्रवाल जी ने प्रस्ताव रखा कि झालावाड़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कपड़े के थैले बनवाए जाएं, जो प्रत्येक घर और दुकानदार को वितरित किया जाए।
इसके अलावा, सचिव जया गुप्ता जी ने महिलाओं के लिए नौकरियों का अवसर देने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में उपाध्यक्ष रुची तोदी जी, सह सचिव श्वेता कासलीवाल जी, कोषाध्यक्ष मेघना जैन जी, और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Event Date: 04/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती नासिक की नई कार्यकारिणी समिति का दायित्व स्वीकृति समारोह नासिक में श्री प्रमोदराव

2024-26 के लिए लघु उद्योग भारती नासिक की नई कार्यकारिणी समिति का दायित्व स्वीकृति समारोह नासिक में श्री प्रमोदराव कुलकर्णी और श्री सुमेधजी देशमुख के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ????
लघु उद्योग भारती नासिक शाखा के नए अध्यक्ष श्री निखिलजी तापड़िया और कार्यवाहक श्री. योगेशजी जोशी को नियुक्ति मिली। इस समय कोषाध्यक्ष श्रीमती धनलक्ष्मी पटवर्धन जी, उपाध्यक्ष अविनाश मराठे जी और श्रीमती वीणा मजगांवकर जी, सह कार्यवाह अतुल देशमुख जी और विजय अनिकिवि जी, संयुक्त कोषाध्यक्ष वामन भानोसे जी भी नई समिति का हिस्सा बनें।

Event Date: 03/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर की एक मीटिंग मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री कविता वीणा

लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर की एक मीटिंग मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री कविता वीणा एवं सचिव श्री आदित्य प्रजापति के साथ हुई।
जिसमें उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के साथ इंडस्ट्री के खाली एरिया पर भी लिए जा रहे है चार्जेस पर भी चर्चा हुई। ????
शासनादेश के मुताबिक सिर्फ बिल्डअप एरिया पर ही विकास शुल्क लिया जा सकता है। जिसे उत्तर प्रदेश शासन ने मान लिया और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने भी इस पर अपनी सहमति दी है।
लघु उद्योग भारती इसके लिए बहुत समय से लड़ाई लड़ रहा था और आज कामयाबी मिली या ऐसा कहे की यह लघु उद्योग भारती की एक बहुत बड़ी जीत है। यह सब लघु उद्योग भारती के महासचिव श्री जगमोहन गोयल जी के प्रयासों से संभव हुआ। लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर की बड़ी उपलब्धि है । इस मीटिंग में जिला सचिव हर्षवर्धन गुप्ता जी भी उपस्थित थे।

Event Date: 02/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा,

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के सानिध्य मे आज सम्पन्न हुई।

बैठक मे आगामी मार्च 2024 व संघ शताब्दी वर्ष 2025 के लिये सदस्यता व इकाईयों के विस्तार के तय किये गये विशेष लक्ष्य एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी।

इकाई प्रतिनिधियो द्वारा उद्योगो से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा कर निस्तारण की मांग रखी गयी।

बैठक मे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न्न विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक मे जोधपुर प्रान्त संयुक्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढ़ा इत्यादि कार्यकारिणी सदस्य व इकाईयों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। शांति पाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Event Date: 02/03/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती राजस्थान की इकाइयों ने सीतापुरा इंडस्ट्रीज नवोत्साह समागम व अभ्यास वर्ग चर्चा की

लघु उद्योग भारती राजस्थान की इकाइयों ने सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय में नवोत्साह समागम व अभ्यास वर्ग चर्चा की बैठक का आयोजन किया।
अध्यक्ष श्री निलेश अग्रवाल जी ने बैठक का संचालन किया और उनके साथ, श्री सुभद्र पापरीवाल जी ने संस्था और उसके कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी को जुड़ने का आह्वान किया।
संगठन के विभिन्न कार्यों, योजनाओं, उद्देश्यों और अन्य विषयों पर अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी ने सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।
इस बैठक में लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी, महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा जी उपस्थित रहे।
साथ ही, सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निर्देशक और प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सुभद्र पापरीवाल जी, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री निलेश अग्रवाल जी, और मुख्य संगठन सचिव श्री प्रेम चंद खत्री जी सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
इस समागम में रामचन्द्रपुरा, सीतापुरा, और प्रहलादपुरा इंडस्ट्रीज क्षेत्र के कई उद्यमीगण भी शामिल थे।
समस्याओं को हल करने और प्रगति को गतिशील बनाने के लिए, सभी उद्यमीगण ने अपनी समस्याओं को साझा किया और आगे की कार्य योजनाओं पर विचार किया।
इसके साथ ही, श्री सुनील गौर जी द्वारा मरूधरा हाफ मेराथन 2024 रनिंग खेल के पोस्टर का सामूहिक विमोचन भी किया गया।

Event Date: 29/02/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please