Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई।

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई। DIC से आए पदाधिकारियों श्री सरजीत जी तथा सुश्री किरण जी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। #महिलाउद्यमिता #सरकारीयोजना #LaghuUdyogBharti #WomenEntrepreneurship #GovernmentSchemes
बैठक में 15 सदस्य उपस्थित रहे, और चाहत NGO से 10 महिलाओं ने भी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। #साझेदारी #जागरूकता #Partnership #Awareness
अध्यक्ष मीना जैन ने DIC के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ के सकने के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Event Date: 29/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत– नवोत्साह समागम व अभ्यास वर्ग चर्चा की बैठक सफल रही।

लघु उद्योग भारती– नवोत्साह समागम व अभ्यास वर्ग चर्चा की बैठक सफल रही।

आज दिनांक 28/02/2024 बुधवार को सांय 5 बजे से सीतापुरा इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन कार्यालय भवन पर लघु उद्योग
भारती द्वारा नवोत्साह समागम व अभ्यास वर्ग चर्चा की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम सभी ने अपना-अपना परिचय दिया। उपस्थिति सूची पर हस्ताक्षर किये ।
श्री निलेश अग्रवाल जी ने बैठक की अध्यक्षता की। अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।
श्री सुभद्र पापरीवाल जी ने संस्था व इसके क्रियाकलापों के बारें में विस्तार से बताया। सभी को इससे जुड़ने की अपील की।
श्री सुधीर गर्ग जी ने संस्था की विभिन्न एवं समस्त प्रकार गतिविधियों, भावी योजनाओं, क्रियान्वयन, उददेश्यों आदि के बारें में विस्तार से सदन को बताया।

बैठक में लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी, महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा जी उपस्थित रहे।

सीतापुरा इण्डस्ट्रीज ऐसोसिऐशन के संरक्षक व विहिप प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सुभद्र पापरीवाल जी, ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष श्री निलेश अग्रवाल जी, मुख्य संगठन सचिव श्री प्रेम चंद खत्री जी सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती–प्रहलादपुरा इकाई के महासचिव श्री ललित आहूजा जी, सदस्य श्री प्रेम चंद खत्री जी व अन्य उद्यमीगण आदि
उपस्थित रहे। इन्होने प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारें में एवं बहुप्रतीक्षित लिंक रोड में देरी के बारें में अवगत कराया।

सीतापुरा, रामचन्द्रपुरा, प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र से कई उद्यमीगण बैठक में उपस्थित हुऐ।

आगन्तुक उद्यमीयों ने अपनी-अपनी समस्याऐं प्रांतीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष निराकरण व अग्रिम कार्यवाही हेतु रखीं। उन पर चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। आगे की कार्य रूपरेखा, रणनीति बनाई गई। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारियों से मिलकर
निपटान करवाने के प्रयास किये जायेंगे ।

श्री प्रवीण तिजारिया जी व श्री अनिल कुमार पारीक जी ने रामचन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र से नवीन बने सदस्यों की सूची, सदस्यता प्रपत्र, सदस्यता शुल्क के चैक्स आदि प्रांतीय अध्यक्ष महोदय व उनकी टीम को सौपें और कहा कि आगे और भी सदस्य बनाने का अभियान जारी रहेगा।

श्री सुनील गौर जी द्वारा आयोजित मरूधरा हाफ मेराथन 2024 रनिंग खेल आयोजन के पोस्टर का सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से विमोचन किया गया। तत्पश्चात् अल्पाहार लिया गया।

बैठक साढे छः बजे तक चली। श्री पापरीवाल जी ने निष्कर्ष समाहित किया।
श्री निलेश अग्रवाल जी ने व श्री ललित आहूजा जी ने सभी महानुभावों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।
इस प्रकार से आज की यह बैठक सफलतापूर्वक समपन्न हुई।
सूचनार्थ प्रेषित है।

धन्यवाद ।

Event Date: 28/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित

एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय (चांदपुर-लहरतारा) में निर्यात पर आधारित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के द्वारा आयोजित ट्रेनिंग के पश्चात मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती काशी प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। ????????
???? मुख्य अतिथि ने निर्यात की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, चर्चा के दौरान हमने नियति व्यापार से होने वाले लाभ और विदेशी मुद्रा की प्राप्ति से देश के मुद्रा भंडार में वृद्धि के महत्व को बातचीत किया।

Event Date: 28/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारिणी सदस्य श्री विष्णु छापरवाल के व्यावस

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई के सदस्यों ने श्री विष्णु छापरवाल जी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रमेश छापरवाल एंड संस, मकराना रोड पर एक बैठक का आयोजन किया! ???? ????????
इस बैठक में हमारे सदस्यगण एकत्र होकर उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। श्री प्रदीप पापड़ीवाल जी, श्री पंकज गुप्ता जी और श्री गोविंद बंग जी ने अपनी समस्याओं को विस्तार से साझा किया। ????️????
इन समस्याओं में से एक है राजस्थान सरकार की MLUPY और RIPS स्कीम के तहत अन्य उद्योगों को मिलने वाली इंटरेस्ट सब्सिडी का लाभ नहीं मिलना। ????
लघु उद्योग भारती सदैव उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। अतः, हम सभी पीड़ित सदस्यों से अनुरोध करते हैं कि किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष, सचिव अथवा इकाई के जिला उद्योग केंद्र के प्रभारियों के समक्ष लिखित में अपनी समस्या शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि सभी पात्र उद्यमियों की इस समस्या को उचित मंच पर साझा कर इसका लाभ प्राप्त करने के प्रयास किए जा सके। ????
इस बैठक में उपस्थित थे: इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल जी, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा जी, श्री सर्वेश्वर राठी जी, श्री भरत सराफ जी, श्री राजेश गोयल जी, श्री विष्णु छापरवाल जी, श्री गिरिराज मेहता जी, श्री पंकज गुप्ता जी, श्री प्रदीप पापड़ीवाल जी, श्री गोविंद बंग जी एवं अन्य उद्यमी।

Event Date: 28/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग (CAQM) द्वारा उद्यमियो कार्यालय

वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग (CAQM) द्वारा उद्यमियों/भवन निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण चूक पर क्लोज़र नोटिस के उपरान्त *पर्यावरण क्षतिपूर्ति दण्ड राशि* तय करने की प्रक्रिया/तरीका जारी किया था। इस सम्बन्ध में व्याप्त विसंगतियों और विषय को समझने के लिए *लघु उद्योग भारती* का प्रतिनिधिमंडल , आयोग के सदस्य सचिव और भारत सरकार में संयुक्त सचिव श्री अरविंद नौटियाल से उनके कार्यालय में मिला। उन्होंने इसे पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया , इस पर LUB ने पारदर्शी व्यवस्था का समर्थन करते हुए व्यवहारिक कठिनाइयों और प्रावधानों के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की। इस पर उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या के तुरन्त समाधान का विश्वास दिलाते हुए चर्चा के लिए सदैव उपलब्ध रहने का विश्वास दिलाया है।

Event Date: 27/02/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please