Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की पहाड़ी व गंगापुर सिटी की दो इकाईयों का गठन कार्यक्रम किया गया।

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की पहाड़ी व गंगापुर सिटी की दो इकाईयों का गठन कार्यक्रम किया गया।
दोनों इकाईयों के गठन कार्यक्रम में पुनीत सानिध्य लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी भाई साहब का रहा। इसके अतिरिक्त मंच पर जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, जयपुर अंचल महामंत्री श्रीमति सुनीता शर्मा, नव नियुक्त इकाई अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।
दोनों कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान श्री विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन द्वारा किया गया। संगठन मंत्र के बाद स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जयपुर अंचल महासचिव श्रीमति सुनीता शर्मा द्वारा रखी गई। संगठन का परिचय, प्रत्येक इकाई द्वारा किए जाने वाले छः अनिवार्य कार्य की जानकारी एवं संगठन की उपलब्धियां जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार गर्ग द्वारा बताई गई। इसके उपरांत श्री गर्ग ने इकाई के गठन एवं दायित्वों की घोषणा की। इकाई सचिव ने इकाई की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष पाथेय माननीय प्रकाश चंद्र को भाई साहब का रहा। जिन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम, कर्म, कौशल, सामर्थ्य के बल पर अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। संगठन के व्यापक विस्तार को लक्ष्य नहीं केवल मात्र पडाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना बताया। राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर ज़ोर दिया। भारत की अर्थव्यवस्था को सोने की चिड़िया की जगह सोने का शेर बनने पर बल देते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया। राम आ गए हैं मगर सिर्फ इससे कार्य नहीं चलेगा। भारत को समृद्ध बनाना है।
पहाड़ी इकाई के दायित्व घोषणा में श्री धीरज सिंह अध्यक्ष, श्री शिव कुमार सिंह सचिव, श्री नवीन जैन कोषाध्यक्ष, श्री दौलत सिंह तवर संरक्षक, श्री जयप्रकाश बोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राजपाल उपाध्यक्ष, श्री गोविंद बंसल संयुक्त सचिव, श्री रनवीर सिंह व श्री पंकज सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी ईकाई में दायित्वों की घोषणा निम्नानुसार की गई अध्यक्ष श्री देवेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राहुल नरूका, मंत्री श्री शिवम् जांगिड़, सहमंत्री संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता।
गंगापुर सिटी रिक्को औद्योगिक संघ के अध्यक्ष श्री हनुमान जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पहाड़ी ईकाई कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश से उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, जयपुर अंचल से उपाध्यक्ष श्री सुशील काबरा व श्री चंद्रप्रकाश व्यास, सचिव श्री अशोक शर्मा, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री देवेन्द्र अग्रवाल, इकाई सचिव श्री शशांक झालानी, श्री श्रवण कुमार शर्मा, की उपस्थिति रही।
गंगापुर सिटी ईकाई कार्यक्रम में जयपुर अंचल से उपाध्यक्ष श्री सुशील काबरा, सचिव श्री अशोक शर्मा, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री मुरारी लाल सैनी, श्री श्रवण कुमार शर्मा, की उपस्थिति रही।
अध्यक्ष ने आभार ज्ञापन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Event Date: 05/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के सहारनपुर में स्थित मंडल कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला उद्योग

लघु उद्योग भारती के सहारनपुर में स्थित मंडल कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी श्रीमती अंजू रानी जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग सहारनपुर मंडल, उपायुक्त उद्योग शामली एवं उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर श्रीमती जैस्मिन फौजदार जी उपस्थिति रही।साथ-साथ शामली के जिला अध्यक्ष अंकित जी शामली से ही लघु उद्योग भारती के सदस्य अनुज जी एवं उनके अन्य साथी मुजफ्फरनगर के महामंत्री जगमोहन गोयल जी अपने सहारनपुर से ऋषभ अग्रवाल जी एवं लघु उद्योग भारती सहारनपुर के बायोगैस प्रभारी अमित राणा जी मौजूद रहे।
जिला उद्योग केंद्र के सहारनपुर मंडल के तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती मंडल सहारनपुर की तीनों इकाइयां कैसे अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती हैं जिससे अपने तीनों जिलों के उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके और आपस में समन्वय स्थापित हो सके उसके विषय में विस्तार से चर्चा की गई।श्रीमती अंजू रानी जी के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के साथ उद्यमी हित के कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Event Date: 01/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई ने आयोजित की एक बैठक, जिसमें बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की जनरल मैनेजर

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई ने आयोजित की एक बैठक, जिसमें बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की जनरल मैनेजर गरिमा जी ने महिला उद्यमियों के लिए सरकार और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न स्कीम्स और लोन के बारे में बताया।
साथ ही, सी. ए आँचल जी ने बताया कि कैसे महिलाएं अपना नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन सी आवश्यकताएं हैं। इस मौके पर, भिवाड़ी महिला इकाई की अध्यक्ष मीना जैन ने बताया कि वह और भी ऐसे सेमिनार आयोजित करेंगी, जो महिला उद्यमियों को व्यापार को बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का उपयोग करने में मदद करेंगे।

Event Date: 31/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई ने महत्वपूर्ण समारोह के रूप में प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस का आयोज

लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई ने महत्वपूर्ण समारोह के रूप में प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया है। इस खास मौके पर भोपाल इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद नायर जी और महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र जी गुप्त का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
इसी दिशा में, महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती सीमा शर्मा जी और सचिव श्रीमती रश्मि गुर्जर ने भी विशेष अतिथि का वार्मिक स्वागत और अभिनंदन किया।
लघु उद्योग व स्वाब्लम्बन के महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ उद्बोधन!
कार्यक्रम में सदस्यों एवम गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की उपस्थिति रही। ???????? इस शानदार कार्यक्रम के आखिरी अंश में, श्रीमति शुभा कामऋषि जी ने आभार प्रदर्शन किया, जो इस सफल समारोह की सफाई में योगदान किया।

Event Date: 30/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please