Events

Major Event Attractions

All Events

Lub काशी प्रांत ने श्री तिरुचि एन शिवा राज्य सभा सांसद तथा अध्यक्ष ससंदीय स्थाई समिति के साथ बैठक

लघु उद्योग भारती: बढ़ते उद्यम, बढ़ती रौशनी! ✨????
???? सशक्तिकरण की ओर एक और कदम! Laghu Udyog Bharati काशी प्रांत ने उद्योग संबंधी संसदीय स्थाई समिति के साथ मिलकर उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। ????
???? श्री तिरुचि एन शिवा जी, अध्यक्ष उद्योग संबंधी संसदीय स्थाई समिति की अध्यक्षता में, ने काशी के उद्योग में कठिनाइयों और MSME सेक्टर के विकास के लिए उद्यमियों के साथ चर्चा की। ????????
???? बैंक, MSME, ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारीयों का समृद्धि और समस्याओं पर सहभागिता के साथ समृद्धि का संकल्प लिया गया। ????????
????️ राजेश कुमार सिंह, लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष, ने बताया की कशी की पहचान बनारसी साड़ी से है। और उन्होंने सुनिश्चित किया की हथकरघा में तकनीकी उन्नयन से पूर्वांचल के उद्योग में नए कौशल से भरपूर कारीगर मिलेंगे।

Event Date: 24/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवम उद्योग नीति एवं निवेश

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवम उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्य प्रदेश शासन ने एक उत्कृष्ट कार्यशाला का आयोजन किया! ????
???? कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, श्री राजेश राठौर जी ने अपने संबोधन में उद्यमियों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण बातें साझा की। ????
???? साथ ही, लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री दिनेश तिवारी जी ने उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए 9 सूत्री मांगें प्रस्तुत कीं। ????
आइए, हम सभी मिलकर इस साझेदारी में उद्योग और निवेश की दिशा में कदम से कदम मिलाकर बढ़ते हैं!

Event Date: 23/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बहरोड इकाई की जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ।

लघु उद्योग भारती बहरोड इकाई की जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें निम्न बिंदु पर चर्चा हुई:
1. शपथ ग्रहण समारोह 15 फरवरी को आयोजन किया जाएगा।
2. नीमराना लघु उद्योग भारती इकाई की गठन व सदस्यता वृद्धि पर चर्चा हुई।
3. 21 जनवरी को रिको पार्क स्थित शिव मंदिर सावरा जाएगा।
4. 22 जनवरी को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सभी को दीपक जलाने को कहा गया पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होंगे।
5. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अशोक फूड इंडस्ट्रीज पर लघु उद्योग भारती द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा।
6. उद्योगों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई जिनमे पावर कट व उद्योगों का कोलोस्टर बनाने पर चर्चा हुई।
इस मीटिंग में सरक्षक के के यादव जी, अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव जी, महा सचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति जी, सचिव ज्ञानेश जांगिड़ जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल जी, संयुक्त सचिव अनिल यादव जी, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार यादव जी, राजेश मेहता जी, नागेंद्र कुमार जी, दिनेश अग्रवाल जी आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 22/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मोदीनगर इकाई में राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यू

लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मोदीनगर इकाई में राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट मोदीनगर में हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, अखिल भारतीय महामंत्री श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी, अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री श्री राकेश गर्ग जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू जी ने व्यापारियों के की समस्याएं सुनी व समाधान भी दिए ।
मुख्य अतिथि श्रीमती सेल्वा कुमारी जी मंडल आयुक्त मेरठ एवं चेयरमैन फैसिलिटेशन काउंसिल रही। मंडल आयुक्त जी ने फैसिलिटेशन काउंसिल की वर्कशॉप कराई।जिसमें (उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एवं सहसचिव फैसिलिटेशन काउंसिल) श्री दीपेंद्र कुमार जी ने व्यापारियों को एमएसएमई की फैसिलिटेशन काउंसिल के बारे में बताया जो कि व्यापारियों की माल का भुगतान समय पर न होने की स्थिति में व्यापारियों के लिए एक समाधान पोर्टल है ।
कार्यक्रम संयोजक श्री अमित अग्रवाल जी , जिला महासचिव राजीव शर्मा जी व मोदीनगर अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम जी ने संयुक्त रूप से मंडल आयुक्त जी से मोदीनगर की उद्योग संबंधित समस्याओं को रखा जिसमें धारा 80 व बिजली की समस्या मुख्य रूप से रही कार्यक्रम में मंडल सचिव पवन सिंहल , प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन चावला जी ,मनोज शर्मा मोहन नगर ईकाई, इंद्रजीत सिंह ,ईश्वर दास गुप्ता ,यशवीर यादव ,विवेक गुप्ता जी, डॉक्टर अनिल कोरी ,विपिन डबास,विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे

Event Date: 21/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा के गठन हेतु प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र जी शर्मा

लघु उद्योग भारती राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा के गठन हेतु प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र जी शर्मा की उपस्थिति में संपर्क कर लघु उद्योग भारती परिवार में सदस्यता ग्रहण करवायी गई। लंबित प्रयासों को गति मिलने के साथ अगले माह इकाई गठन की योजना भी तय की गई। संपर्क के दौरान राजसमंद मुख्य शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा, महामंत्री श्री हेमंत सहलोत एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष लाल जी नवलखा, श्री मानसिंह जी बारहठ एवं क्षेत्र के उद्यमियों की उपस्थिति रही।

Event Date: 19/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please