Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से भेंट की।

लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी भाईसाहब एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री Ghanshyam Ojha जी के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, माननीय श्री Nitin Gadkari जी भेंट की।
केंद्र सरकार द्वारा बसों के लिए फायर अलार्म व प्रोटेक्शन सिस्टम की बाध्यता पर चर्चा हुई। बाजार में यह सिस्टम उपलब्ध नहीं होने से बसों के निर्माण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मंत्री महोदय जी ने तुरत प्रभाव से स्थगित करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार EV, UER 2 के अलीपुर -बवाना -बड़वासनी, अलवर राजमार्ग व गाड़ियों की गति सीमा पर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधि मण्डल में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडू के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Event Date: 16/01/2024
Event Venue:

भोपाल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश msme मंत्री श्री हुआ चैतन्य कश्यप जी के द्व

एक नया प्रारंभ, एक नई ऊर्जा! ???????? भोपाल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश msme मंत्री श्री हुआ चैतन्य कश्यप जी के द्वारा हुआ नवीन ब्रोशर का विमोचन, जिसमें हमारे एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप जी ने उद्यमियों के साथ उद्योगों के विकास की योजना बातचीत की। ???????? प्रदेश की महामंत्री अरुण सोनी ने साझा किया कि लघु उद्योग भारती ने पिछले 29 वर्षों से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास में योगदान दिया है एवम आगे भी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का विस्तार अधिक से अधिक किस प्रकार हो सके एवं उद्योगों में आने वाली समस्याओं का निराकरण शीघ्र अति शीघ्र किस प्रकार किया जा सके इस विषय पर बैठक की गई। जिसमें प्रमुख रूप से फ्री होल्ड भूमि और प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे भी शामिल थे।????????
इस बैठक में उद्यमियों ने मिलकर समस्याओं का समाधान तैयार किया और भविष्य के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। ????✊ मंत्री जी ने भी कहा कि सरकार उद्योगों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी तत्पर रहेगी। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर एवं सतीश मुकाती, भोपाल इकाई अध्यक्ष विनोद नायर,सीमा शर्मा एवं सचिव दिनेश गुप्ता, रश्मि गुर्जर सहित अनेक उद्यमियों एवं महिला सदस्यों की उपस्थित रही। साथ ही, बैठक में भोपाल के उद्यमियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने सशक्त भविष्य की दिशा में एक नया पृष्ठ खोला।

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में नए जिलाधीश का हृदय से स्वागत!

भीलवाड़ा में नए जिलाधीश का हृदय से स्वागत! ???????? लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने श्री नमित मेहता जी का नए जिलाधीश के रूप में स्वागत किया। ???????? प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित रहने वाले प्रमुख अधिकारी और उद्यमियों ने जिलाधीश महोदय से उद्योगों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। ????????
भीलवाड़ा का उद्यमी सामाज के साथ मिलकर जिले को और विकसित बनाने का संकल्प ने सबको प्रेरित किया। ???????? जिलाधीश महोदय ने उद्योगों के सही रास्ते पर चलने और समस्याओं का समाधान करने की बात कही, जो स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण है।

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अवध प्रांत का उद्यमी सम्मेलन आयोजन बड़े ही हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।

लघु उद्योग भारती अवध प्रांत का उद्यमी सम्मेलन आयोजन बड़े ही हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री श्री @SatishSharmaBBK जी मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी जन को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि मां. प्रांत संघचालक श्री कृष्ण मोहन जी ने उद्यमी जन का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश महामंत्री श्री भरत थराद जी ने की, एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान जी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
कार्यक्रम में अवध प्रांत अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल जी, प्रांत महामंत्री श्री राम प्रकाश गुप्ता जी, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी, प्रान्त मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार गुप्ता जी एवम अवध प्रांत के मंडल अध्यक्ष समेत सभी जिलों के अध्यक्ष एवम महामंत्री आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अवध प्रांत के नव वर्ष के कैलेंडर का भी विमोचन हुआ।

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती वजीरपुर इकाई में हुई मासिक बैठक में उद्यमियों ने BSI प्रावधानों के खिलाफ अपनी आवाज़

लघु उद्योग भारती वजीरपुर इकाई में हुई मासिक बैठक में उद्यमियों ने BSI प्रावधानों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और छोटे उद्यमियों पर अत्यधिक कम्पलायेंस बोझ का विरोध किया। ???????? दिल्ली से उद्यमियों के साथ मिलकर यह निष्ठानिर्भर चर्चा करेगा। ????
इस विषय पर दिल्ली की सभी इकाइयों से प्रभावित उद्यमियों को साथ लेकर विस्तृत चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
बिजली की अतार्किक महंगी दरों से परेशान उद्यमियों ने बिजली दरों को युक्तिसंगत करने के लिए प्रयास को भी प्राथमिकता में रखने का विचार सामने आया और नियमित संवाद की मांग की। ????????
वजीरपुर इकाई के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण मीटिंग में 18 उद्यमी उपस्थित रहे, जिससे हुई तात्कालिक आवश्यक चर्चा को और भी महत्वपूर्णता मिली।

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री श्री गौतम कुमार दक

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री श्री गौतम कुमार दक जी से भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मंत्री महोदय जी को प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमे बीकानेर से विभिन्न महानगरों के लिए हवाई सेवा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इत्यादि के लिए शुरू करवाने हेतु निवेदन किया गया।
मंत्री महोदय जी ने इस विषय पर बीकानेर में एयरलाइंस के जोरावर सिंह चौहान से चर्चा की और हमे आश्वसत किया कि वो इस सुझाव को हल करवाने में केंद्र और राज्य सरकार से हर संभव प्रयास कर इसे जल्द ही शुरू करवाने की चेष्ठा करेंगे।

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती राजसमंद राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजसमंद शाखा की मासिक बैठक एवं उद्योग दर्शन कार्यक्र

राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर, लघु उद्योग भारती राजसमंद शाखा ने उद्योग दर्शन और मासिक बैठक का आयोजन UWon packaging pvt ltd पर किया! ????????
सभी उद्यमियों ने उद्योग दर्शन के दौरान UWon packaging pvt ltd को समीक्षित करने का अवसर पाया, जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने व्यवस्थित रूप से संगठित प्लांट की उपस्थिति में अवलोकन किया। ???? बैठक में मासिक बैठक में शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा जी की अध्यक्षता में अगले कार्यक्रमों की योजना रखी गई।
आगामी 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति पर व्यापारिक सेवा निधि संग्रह करने की योजना को साझा किया गया और समृद्धि की ओर एक कदम और बढ़ाया गया। ????
साथ ही, सोलर पार्क के विषय पर अधिक जानकारी को एकत्र करने और online tender bidding पर जानकारी हासिल करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। ????
इस खास मौके पर नवनियुक्त कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत भी तय है! ????✨
हम सभी एक सुशिक्षित, समृद्धि भरी और समर्थ उद्यमी समूह की ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं!

Event Date: 15/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, गूलर रोड- शक्ति नगर इकाई की बैठक पर आयोजित की गई

लघु उद्योग भारती, गूलर रोड- शक्ति नगर इकाई की बैठक मेसर्स टेक्नोगार्ड इंडिया, सुनील गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिले के महामंत्री योगेश गोस्वामी ने उपस्थित सभी सदस्यों की समस्या व सुझावों को सुना बैठक का संचालन जिले के कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल द्वारा किया गया, जैसा कि अवगत है जिला अलीगढ़ का औद्योगिक विस्तार और अधिक बढाने हेतु लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया गया उसी क्रम में लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के जिला पदाधिकारियों द्वारा इस बैठक को आहूत किया गया जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई की समस्या सही पटल पर पहुँचाई जा सके, बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं व उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री -राकेश गोस्वामी,
कोषाध्यक्ष -आलोक वार्ष्णेय के साथ विजय यादव, सुनील गर्ग, विजय गोस्वामी, राहुल गोयल, रितेश आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 13/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please