Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती, सीतापुरा इकाई ने आयोजित किया रक्त दान शिविर

एक नया कदम स्वास्थ्य की दिशा में!
लघु उद्योग भारती, सीतापुरा इकाई ने आयोजित किया रक्त दान शिविर! इस अनोखे कार्यक्रम में बहुत सारे व्यक्तियों ने भाग लिया। श्री योगेश गौतम जी, श्रीमती अंजू सिंह जी, श्री श्रीमती सुनीता शर्मा जी, श्री के. एल. अग्रवाल जी, श्री सुभद्र जी पापरिवाल, श्री विष्णु जी शर्मा जी, व सीतापुर इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमान नीलेश जी अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिण सदस्यों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही।
इस शिविर में 108 यूनिट रक्त एकत्रित किये गए, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र को यह रक्त दिया गया। सभी आगंतुकों का हृदय से आभार!

Event Date: 19/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जयपुर महिला इकाई मासिक बैठक

लघु उद्योग भारती जयपुर महिला इकाई ने सेवा सदन में मासिक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी और प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी उपस्थित रहीं। इकाई कार्यकारिणी के साथ महिला विभाग के सक्रिय सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।
इस उत्कृष्ट बैठक में महिला उद्यमियों के व्यापार से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों को GST प्रमाणपत्र के लिए मार्गदर्शन दिया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस बैठक में सिडबी से आए एक्जीक्यूटिव टीम ने ऑनलाइन पोर्टल ONDC के बारे में जानकारी साझा की। महिलाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने, अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग करने, ऑर्डर लेने और शिपिंग करने संबंधी ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
भविष्य में इस प्रकार की और भी ट्रेनिंगों का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया है

Event Date: 19/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, मध्य भारत अंचल की सफलता से भरी दो दिनों की आवासीय अभ्यास शिविर

लघु उद्योग भारती, मध्य भारत अंचल की सफलता से भरी दो दिनों की आवासीय अभ्यास शिविर सम्पन्न हुआ।

यहां हमने कार्यक्रम के पहले दिन प्रथम सत्र में मध्य भारत अंचल की सभी इकाइयों से पंजीयन करवाया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों और ज्ञान से योगदान दिया।

अंचल सचिव के उद्बोधन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य और संपूर्ण जानकारी दी गई।

दूसरे सत्र में सभी उपस्थित इकाइयों ने किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

तीसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा संगठन के कार्यक्रम एवं कार्य पद्दति के बारे में तथा प्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद गोयल जी द्वारा संगठन विस्तार हेतु प्रवास एवं सदस्यता विस्तार की भूमिका पर जानकारी दी गई।

चौथे सत्र में मुक्त चिंतन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन पांचवे सत्र की शुरुआत एक दिन पूर्व कार्यक्रम में हुई चर्चा की संक्षिप्त जानकारी के साथ की।प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने आगामी लक्ष्यों और अंचल स्तर पर डेटा संग्रहण की जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी ने संगठन विस्तार और भूमिका के बारे में जानकारी दी।

महाराजपुर इकाई के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी ने धन्यवाद व्यक्त किया। ???? कुल मिलाकर 80 पंजीयन हुए और 3 महिला इकाइयां भी भागीदारी दर्ज की।

Event Date: 17/12/2023
Event Venue:

Inauguration of Training for "TALLY" in association with LUB Mahila ikai, Dhamnod and CEDMA

Inauguration of Training for "TALLY" in association with LUB Mahila ikai, Dhamnod and CEDMAP

हमारी लघु उद्योग भारती आजीवन सदस्य श्री माया शर्मा जी के ट्रेनिंग सेंटर पर सेडमेप की टेली का प्रशिक्षण आरंभ हुआ जिसका विधिवत शुभारंभ हुआ और शुभारंभ में लघु उद्योग भारती की मालवा अंचल की संयुक्त सचिव व आईएमसी कमेटी की अध्यक्ष सीमा मिश्राजी उपस्थित थे, मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ उद्यमी श्री विजय पारीक सर उपस्थित थे व सेडमेप के धार संचालक श्री प्रकाश तिलक सर वह धामनोद महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीतू मेहरूनकर ट्रेनिंग सेंटर की संचालिका और लघु उद्योग भारती की आजीवन सदस्य और आईएमसी कमेटी की सदस्य श्रीमती माया शर्मा जी और श्रीमती नीतू मेहरूनकर उपस्थित रहे l
No.of students present : 35
धन्यवाद ????????
नीतू मेहरूनकर-अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती
महिला इकाई , धामनोद l

Event Date: 16/12/2023
Event Venue:

छोटे उद्योग को निर्यात के लिए प्रोत्साहन…. वाणिज्य मंत्रालय और लघु उद्योग भारती का संयुक्त प्रयास

छोटे उद्योग को निर्यात के लिए प्रोत्साहन….
वाणिज्य मंत्रालय और लघु उद्योग भारती का संयुक्त प्रयास

भारत सरकार का वाणिज्य मंत्रालय छोटे उद्योग और दूरस्थ अंचल के कारोबारियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। फि डब्लूआर द्वारा आज शहडोल के एक निजी होटल में डिस्ट्रिक एक्सपोर्ट हब व ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। फियो और वाणिज्य मंत्रालय मिलकर इस ट्रेनिंग कार्यक्रम को चला रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वयक की भूमिका में लघु उद्योग भारती रहा। एक जिला एक उत्पाद के तहत पहचाने गए उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे पहचान मिले और स्थानीय कारोबारियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए निर्यात को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। नए निर्यातकों, गैर एमएसएमई, एमएसएमई, उद्योगपतियों की शंकाओं को दूर कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए जागरूक किया गया। डीजीएफटी, ईसीजीसी लिमिटेड, एमएसएमई डीएफओ, जिला उद्योग केंद्र और डाक विभाग के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़ी छोटी—बड़ी जानकारी साझा की।

Event Date: 16/12/2023
Event Venue:

ट्रेड फेयर – स्वयंसिद्धा महिला समृद्धि प्रदर्शनी!

#Invitation: ट्रेड फेयर – स्वयंसिद्धा महिला समृद्धि प्रदर्शनी!
लघु उद्योग भारती कटनी इकाई द्वारा आपके लिए लाया गया है "ट्रेड फेयर – स्वयंसिद्धा महिला समृद्धि प्रदर्शनी"।
इस अद्भुत अवसर में अपना स्टॉल जल्दी से जल्द बुक कराएं और अपनी महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प बनाएं।
दिनांक: 16, 17, 18 दिसंबर 2023
स्थान: गुलमोहर गार्डन, चांडक चौक पेट्रोल पंप के पीछे, कटनी, मध्यप्रदेश
यहाँ आकर नवीनतम और अनोखे उद्योगिक उत्पादों का अनुभव करें, व्यापारिक संबंध बढ़ाएं और स्वयं को एक सशक्त उद्यमिता के रूप में स्थापित करें।
बुकिंग हेतु संपर्क करें-
वंदना गेलानी – 7898228999
श्वेता सिंघाई- 9685476569

Event Date: 15/12/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please