Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए एक नया कदम

लघु उद्योग भारती द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए एक नया कदम
हमारे प्राचीन भारतीय संस्कृति में अपनी जड़ों को मानने वाले और अपनी मातृभूमि के विकास में योगदान देने के लिए संकल्पित लोगों का होना विशेष माना जाता है। इसी भावना के साथ, लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष संजय चौबे और वनवासी एवं विकास प्रांत हितरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार वैष्णवके नेतृत्व में एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला में उन्होंने बताया कि कैसे लघु वनोपज के माध्यम से गाँव के लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सकता है। यहाँ के दस गाँवों को सामुदायिक वनाधिकार कानून के तहत पहला अधिकार पत्र भी प्रदान किया गया है। उन्होंने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो साबित करते हैं कि जंगल की सुरक्षा, संवर्धन, एवं प्रबंधन में गाँव के लोगों का अहम योगदान हो सकता है।
यह कार्यशाला हर एक गाँव के वनप्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिवों के लिए आर्थिक योजना निर्माण में मदद करेगी। इसके साथ ही, युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला की भी योजना बनाई गई है जो न केवल उनकी रोजगार के अवसर प्रदान करेगी बल्कि उन्हें अपनी स्वतंत्र व्यवसायिक दिशा में भी मदद करेगी।
यह सब केवल एक कार्यशाला से ही शुरुआत है, और इसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। हमारे नेताओं और समुदाय के लोगों के साथ इस उद्देश्य को हासिल करने में अपना योगदान दें।

Event Date: 14/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई कोटा द्वारा आयोजित किया जाने वाला स्वयं सिद्धा मेला के पोस्टर का विमोचन

लघु उद्योग भारती महिला इकाई कोटा द्वारा आयोजित किया जाने वाला स्वयं सिद्धा मेला के पोस्टर का विमोचन श्री एम के शर्मा Sr DGM RIICO द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के श्री गोविन्दराम जी मित्तल, अचल पोद्दार, विपिन सूद, डॉ एस के सिंहल एवं एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित सिंघल एवं समीर सूद भी उपस्थित रहे। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शशि मित्तल ने बताया की पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चाँदनी पोद्दार ( सचिव), निहारिका गुप्ता ( कोषाध्यक्ष) , रजनी मित्तल ( कार्यक्रम संयोजिका) , संगीता मित्तल एवं रश्मि मित्तल का विशेष योगदान रहा ।भव्य मेला का आयोजन 5,6,7 जनवरी को माहेश्वरी भवन मे होगा । सभी से आग्रह है परिवार के साथ मेला देखने ज़रूर आएँ ।

Event Date: 13/12/2023
Event Venue:

दीपावली स्नेह मिलन 2023

लघु उद्योग भारती
जयपुर , राजस्थान ,

दीपावली स्नेह मिलन 2023
9 दिसंबर सायंकाल , होटल रायल अक्षयम पर मनाया गया ।

जयपुर के विभिन्न ईकाई से उपस्थित सभी गणमान्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से करते हुए, विशेष आमंत्रण पर उपस्थित हमारे राष्ट्रीय संगठन मन्त्री परम आदरणीय श्री प्रकाश जी भाई साहब का सानिध्य प्राप्त हुआ।
आपने परिवारीक स्नेह दृष्टि के संगठन के साथ जीवन जीने का मन्त्र बताया , इसके पश्चात , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम जी ने राम मन्दिर के लिए श्री वचन कहे ।
MSME से आए अधिकारियों ने औघोगिक विकास के लिए “ Z “ रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता व संभावना पर प्रकाश डाला । साथ ही अंजु सिंह जी के द्वारा सभी को इस सुविधा को अपनाने पर ज़ोर दिया गया ।
मंच संचालन – में विशेष रूप से पारंगत श्री श्याम सोनी जी के द्वारा भरपूर आनन्द कराया गया ।
आमन्त्रित- शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ व भजन गायक श्री ब्रजेश् व्यास के द्वारा गणेश वन्दना व भजन प्रस्तुति ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।
हिन्दी गीत गायन , प्रश्नोत्तरी , अन्ताक्क्षरी आदि कई प्रकार की प्रतियोगिता की गई ।
अन्त में सह भोज के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीश जौहरी , श्री भीमराज जी शर्मा, श्री योगेश जी मून्दडा रहे ।
सभी सदस्यों की सपरिवार उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया । सभी को साधुवाद ।

मनीश जौहरी
सचिव
लघु उद्योग भारती
जयपुर प्रान्त
राजस्थान

Event Date: 09/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ग्वालियर द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ग्वालियर द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम शाह इंपिरियल होटल में संपन्न किया गया जिसके अंतर्गत 16-17 दिसंबर को होने वाली सोनागिरी में बृहद बैठक के बारे में चर्चा की गई नए मेंबर्स बनाए गए साथ ही दो सदस्यों की शादी की सालगिरह माला पहनाकर मनाई गई साथ ही कई सारे मुद्दों पर चर्चा की गई जैसे की 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन के समय खुद ही के शहर में हम एक बड़ा संकीर्तन करें किसी भी राम मंदिर में जिसके लिए सभी महिलाओं ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करी और साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए जिससे कि राम जन्म राम लल्ला स्थापना मना कर हम हिंदुत्व को जागृत करने की ताकत दे सके। अंत में सब ने सुस्वादु भोजन का आनंद लिया और सभा समाप्ति की गई
अध्यक्ष रुचि कुचिया
सचिवआभा अग्रवाल
कोषाध्यक्ष मधु सिंघल

Event Date: 12/12/2023
Event Venue:

LUB & NSDC Delegates Meet at Noida,U.P

#Msme में कुशल कामगारों की कमी से उत्पादकता और गुणवत्ता में कमी होती है, जिससे छोटे उद्योग प्रतिस्पर्धा में पीछे हट जाते हैं। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामगारों के कौशल विकास पर काम कर रही है। छोटे उद्योगों में अकुशल कामगारों को भर्ती करने के कारण उत्पाद की लागत बढ़ती है, जिससे वे वैश्विक और घरेलू बाजार में पीछे रह जाते हैं।

अक्सर, ये अकुशल कामगार मशीन ऑपरेटर बन जाते हैं, लेकिन उनके पास अनुभव या प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र नहीं होता, जिससे उन्हें अगले कार्यस्थल में समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए, उन्हें सूक्ष्म काल की ट्रेनिंग मिलने से उनकी क्षमता और कार्य की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। यह न केवल उनके लिए बल्कि उद्योगपति और उत्पादकता के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

भारतीय कौशल विकास निगम के माध्यम से आरपीएल कार्यक्रम ने इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाया है। इसके अंतर्गत, ग्रेटर नोएडा में ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस के ऑपरेटर के लिए ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया जा रहा है। यह न केवल कामगारों के कौशल में सुधार करेगा बल्कि उन्हें सरकारी नौकरी के लिए भी मान्यता प्रदान करेगा। इससे उद्योग की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार होगा, जिससे यह उद्योग स्थानीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा।

Event Date: 30/11/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please