#lub_मध्यप्रदेश
#lub_आगर द्वारा नवीन कार्यकारिणी गठन के पश्चात पहली मासिक बैठक आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में श्री चरणजीत सिंह जी कालरा और श्री दिनेश जी तिवारी समेत विभिन्न प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश अरोड़ा, प्रदेश सचिव श्री राजेश जी माहेश्वरी, श्री रणवीर जी आंजना, संभागीय सचिव श्री राजेश जी गर्ग, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के श्री बहादुरसिंहजी धुर्वे, उपसंचालक श्री सुरेशजी राठौर, उद्यानिकी विभाग, प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री संजीवजी पाटिल आदि ने उद्यमियों को उनकी योजनाओं से अवगत किया।
इसके साथ ही, एलडीएम बैंक ऑफ इंडिया के श्री दिलीपसिंहजी ने बैंक की सहायता की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए मार्गदर्शन किया।
डी एमपीआईडीसी के श्री राजेशजी राठौड़, श्री शैलेंद्र जी जैन और श्री जनरल मैनेजर भंवरजी की मौजूदगी में, नए औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में बातचीत हुई और वे भविष्य में शीघ्र विकास कार्यों की शुरुआत करने की पूरी गारंटी दी।
इसके बाद, विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जीएसटी, इनकम टैक्स, औद्योगिक क्षेत्र के विकास, संगठन के महत्व आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में उज्जैन और शाजापुर जिलाध्यक्षों द्वारा उपस्थिति की गरीमा को बढ़ावा देते हुए, लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया।