इस आम सभा के माध्यम से झांसी क्षेत्र के उद्यमों की मुख्य समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं में खनिज ऑक्शन, रेलवे गिट्टी लोडिंग रैक, और खनिज लीज रेट आदि शामिल हैं, जिनसे हमारे उद्यम प्रदेश से पलायन कर रहे हैं।
सभा में श्री मधुसूदन दादू जी, भरत कुमार थरड जी, अमन घई जी, श्री लाडली प्रसाद जी सहित अनेक सदस्यों एवम उद्यमियों की उपस्थिति रही और सभी ने आ रही समस्याओं पर अपने विचार और सुझाव दिए।
यहां पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ नए सदस्यों का स्वागत किया, जो #लघुउद्योगभारती के बढ़ते परिवार का हिस्सा बने, अगले दो वर्षों में सदस्य संख्या को 1 लाख तक बढ़ाने का संकल्प लिया गया। हम सभी #msme उद्यमी और राष्ट्र के विकास में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#लघुउद्योगभारती #झांसी #उद्यमिता #समृद्धि #msme #राष्ट्रविकास