lub_खैरथल इकाई की मासिक बैठक एवम कार्यकारणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उद्योगों की समस्याओ पर चर्चा हुई। जिसमे सबसे पहले फ्यूल सरचार्ज से लघु उद्योगो को होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई।
सरसों तेल मिलो हेतु अलग से कलस्टर बनाने पर चर्चा हुई एवम इसके लिए नरेंद्र गुप्ता, मुकेश आयल मिल प्रा लि को प्रभारी बनाया गया।
रिको औद्योगिक क्षेत्र खैरथल मे फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने एवम ठेकदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने पर सभी को धन्यवाद दिया गया तथा खैरथल मे ESI डिस्पेंसरी खुलने मे हो रहे विलंब के बारे में भी शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने के लिए सहमति जताई।
इस बैठक में इकाई अध्यक्ष श्री महेश कुमार, सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, गौरव डाटा, नितेश डाटा, चेतन दास, विकास शर्मा, पीकू आदतानी, घनश्याम दास, राजकुमार एवम हिमांशु शर्मा इत्यादि सम्मिलित रहे।