Events

All Events

लघु उद्योग भारती की पेपर पैकेजिंग आयाम समूह की पहली बैठक

लघु उद्योग भारती की पेपर पैकेजिंग आयाम समूह की पहली बैठक दिल्ली केन्द्रिय कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र वाचन के साथ हुई। बैठक मे उधमियो ने इस उधोग मे आने वाली कठिनाईयों एवं समस्याओं के बारे चर्चा की एवं इस पर क्या सार्थक कदम उठाए जाएं तथा इस बारे में केन्द्र से सहायता लेने पर चर्चा हुई। बैठक मे मुख्य रूप से अरूण बजाज, के पी सिंह, विवेक अग्रवाल, बलबीर सिंह, श्रीमती मंजूला मिश्रा, कमल बजाज तथा विशेष रूप से श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही मे वर्चुअल द्वारा भी डा. विक्रम बिंदल, विनित जैन, सुरेंद्र जैन, विनोद सचदेवा एवं सुशांत गौड़ इत्यादि कुल 22 उधमी बंधू बैठक मे शामिल हुए।

Event Date: 10/06/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा इंडस्ट्री विजिट

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्री विजिट की गई। जहां सांगानेर इकाई से श्रीमान नवरत्न जी भाई साहब के सहयोग से महिला इकाई ने 7 इंडस्ट्री विजिट की। विजिट करने का उद्देश्य हमारे स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं को प्लेसमेंट करवाना एवं उनको काम दिलवाना हैं। इस विजिट में लघु उद्योग भारती की पांच महिलाएं उपस्थित रही। उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, इकाई अध्यक्ष सुनीता शर्मा जी, उपाध्यक्ष रमा जी, रूपाली सक्सेना जी एवम रेखा माथुर जी उपस्थित रही।

Event Date: 08/06/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती काशी द्वारा उद्यम पंजीकरण कैंप का आयोजन

लघु उद्योग भारती काशी द्वारा एमएसएमई कार्यालय में उद्यम पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे उद्यमियों / व्यापारियों का उद्यम पंजीकरण श्री आर के चौधरी, श्री वी के राना जी, श्री रितेश बरनवाल सहायक निदेशक एमएसएमई के द्वारा किया गया। काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जी ने उद्यम पंजीकरण से मिलने वाले लाभ के बारे मे बताया।कार्यक्रम मे हिमांशु शेखर जी कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग तथा सर्वेश श्रीवास्तव जी, गुलशन मौर्या जी, प्रशांत विरथरे जी, श्री प्रकाश गुप्ता जी, दिनेश गुप्ता जी, नयन गुप्ता जी, भारत भूषण गुप्ता जी, ज्योति शंकर मिश्रा जी, प्रदीप सिंह जी, अशोक श्रीवास्तव जी सहित अन्य उद्यमियों ने भाग लिया।

Event Date: 08/06/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सहारनपुर द्वारा उद्यम रजिस्ट्रेशन पंजीकरण कैंप का आयोजन

लघु उद्योग भारती कार्यालय सहारनपुर में उद्यम रजिस्ट्रेशन पंजीकरण हेतु जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी एवम संयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी जी के द्वारा उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जिला उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक रवि जी, सहायक प्रबंधक विशाल सिंह जी, रावत जी, जिला उद्योग केन्द्र विभाग के अधिकारीगण एवम रेडीमेड गारमेण्ट एसोसिएशन के उद्यमी उपस्थित हुए। जिनके द्वारा उद्यमियों का उद्यम रजिस्ट्रेशन किए गए।

Event Date: 08/06/2023
Event Venue: लघु उद्योग भारती कार्यालय कोर्ट रोड सहारनपुर

लघु उद्योग भारती महिला विंग भिलाई इकाई मासिक बैठक

लघु उद्योग भारती महिला विंग भिलाई इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई। जहां सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। रोजगार दिलाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 10 बहनों की रुई बत्ती बनाने की ट्रेनिंग ट्रेनर पद्मा गज्बे द्वारा दी गई तथा उन्हें कच्चा माल देकर कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर इकाई संरक्षक श्रीमती गीता वर्मा जी, अध्यक्ष रश्मि वर्मा जी, सचिव सुनीता सोनी जी, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा जी, प्रतिमा पारिधी जी, सह सचिव सुनीता सिन्हा जी, मंत्री रंजीता हरिनखेडे जी, सुमन शर्मा जी, बेन्जु गुप्ता जी, भारती काकड़े उमा जी, नर्मदा दंमयन्ती सोनी जी, सारिका जयसवाल जी उपस्थित रहे।

Event Date: 05/06/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती तिनसुकिया इकाई की असम सरकार के माननीय उद्योग मंत्री श्री बिमल बोरा जी के साथ बैठक

स्थानीय गेलापुखरी स्थित प्लास्टिक पार्क में असम सरकार के माननीय उद्योग मंत्री श्री बिमल बोरा जी की उपस्थिति में विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों और असम औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री अमिताव सैकिया जी, श्री तपन शर्मा जी एवं लघु उद्योग भारती की जिला इकाई के सदस्यों तथा प्लास्टिक पार्क के उद्यमियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभा में जिला उपयुक्त आईएएस श्री श्री स्वप्निल पॉल जी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत गुरव जी एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य के महाप्रबंधक श्री प्रवीन काकोती जी की उपस्थिती हुई।

Event Date: 06/06/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला उद्यमी इकाई का प्रतिष्ठापन

लघु उद्योग भारती महिला उद्यमी इकाई का प्रतिष्ठापन रांची, झारखंड स्थित चेम्बर भवन में, माननीय राज्यपाल महोदय श्री सी पी राधाकृष्णन जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बलदेव भाई प्रजापति जी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी ओमप्रकाश मित्तल जी तथा झारखंड प्रभारी इन्दर अग्रवाल जी उपस्थित हुए। पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री महेश पोद्दार जी ने भी इस अवसर पर सभा को सम्बोधित किया। करीब पचास महिला उद्यमियमी सहित डेढ़ सौ उद्यमी बन्धुओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। महिला उद्यमिता विशेषकर टेराकोटा एवं सेरामिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु श्रीमती रेशमा दत्त जी को सम्मानित किया गया ।

Event Date: 02/06/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please