Events

Major Event Attractions

All Events

स्वाबलंबी भारत अभियान

@SwavalambiB

#स्वाबलंबीभारतअभियान #मेरठ प्रांत के द्वारा बुलंदशहर जिले के #युवाओं को #स्वाबलंबन व #आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्साहित व प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संयोजन प्रो० (डॉ०) राजेश गर्ग के नेतृत्व में #स्वावलंबीभारतअभियान की जिला बुलंदशहर की समिति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में इस अभियान को पूरे देश मे मूर्त रूप प्रदान करने में भागीरथ प्रयास कर रहे स्वेदशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक आदरणीय श्री सतीश कुमार जी की मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप में गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ भोला सिंह जी व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संजय कुमार गौड़ जी उपस्थित रहे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी इसमें गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसमें समाज को युवाओं के लिए #स्वरोजगार #स्वेदशी #कौशलविकास #उद्यमिता, #सहकारिता को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने व इस दिशा में मानसिकता परिवर्तन का आवाह्न किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु संसाधनों के विकास हेतु जिले से लगभग पांच लाख रुपये के सहयोग का योगदान व संकल्प किया गया।

Event Date: 11/07/2023
Event Venue: बुलंदशहर

सदस्यों की बैठक लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संपन्न हुई।

LUBइकाई_कटनी सदस्यों की बैठक लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संपन्न हुई।

बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का विषय रखा गया एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आ रही अनेक कठिनाइयों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई व एक नए सदस्य को सदस्यता दिलाएगी।

बैठक की अध्यक्षता श्री हरि सिंह भदौरिया जी की उपस्थिति में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री समीर सेठिया जी(संयोजक, लमतरा क्षेत्र), सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, नीति ठाकुर, प्रवीण पांडे, वैभव अग्रवाल, संदीप संगतानी, ऋषभ खंडेलवाल, अमित छाबड़ा, पृथ्वीराज मूंदड़ा, हर्षित सिंघई, नरेश गंगवानी एवम ईशान जैन(सह संयोजक लमतरा क्षेत्र) सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

Event Date: 11/07/2023
Event Venue: Katni

मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (गवर्मेंट ऑफ इंडिया)

LUBRajasthan

MSDESkillIndia

govofindia

lub_जयपुर एवं मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (गवर्मेंट ऑफ इंडिया) के संयुक्त कार्यक्रम “अप्रेंटिसशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप” में विभिन्न उद्योगों से आए उद्योगपति एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। #लघुउद्योगभारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गोविंद राम जी मित्तल ने सभा में उपस्थित लोगों को उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सीए महेश जी गुप्ता, अध्यक्ष नितिन जी अग्रवाल, महामंत्री संदीप जी जांगिड़, कार्यकारिणी सदस्य प्रियंक जी शर्मा एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 10/07/2023
Event Venue: Jaipur

राजस्थान की पहली कार्यकारणी बैठक

LUBRajasthan
#lub_भरतपुर #राजस्थान की पहली कार्यकारणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत इकाई अध्यक्ष संजय चौधरी जी के स्वागत भाषण के साथ हुई।

बैठक में उद्योगों की समस्याओ पर चर्चा की गई तथा #जयपुर प्रांत की 17 जुलाई को जयपुर में बैठक हेतु सभी सदस्यों की सहमति एवम ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में शामिल होने का आश्वासन भी मिला। साथ ही #भरतपुर में #महिला इकाई के गठन का भी प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें ज्यादा से ज्यादा #महिला #उद्यमियों को जोड़कर महिलाओं को #स्वरोजगार और उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और भरतपुर में #लघुउद्योगभारती की महिला इकाई का गठन के प्रयास किए जाएंगे।

इकाई द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में संस्था के प्रभारी भी बनाये गए जिनका काम उद्योगपति और अधिकारी के मध्य सेतु बनाने का है।

रीको ऑफिस के लिए प्रभारी दीनदयाल सिंघल जी, जिला उद्योग केंद्र के लिए CA गौरव गुप्ता जी, GST के लिए CA विनय गर्ग जी, पोलुशन के लिए संजय चौधरी जी, श्रम विभाग के लिए मोहन बंसल जी और बिजली विभाग के लिए मनीष अग्रवाल जी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस बैठक में श्री बृजेश अग्रवाल सुनील प्रधान, मोहन बंसल, अमित अग्रवाल, कमलजीत मग्गो, योगेश बंसल, विनय गर्ग सीए, प्रेम सिंह कुंतल, दीनदयाल सिंगल, विवेक सिंगल, राजीव चौधरी, सचिन मित्तल, मनीष अग्रवाल, पुष्पेंद्र चौधरी, सुशांत सिंघल, सत्यभान सिंह, गौरव गुप्ता सीए, इत्यादि उद्योगपति एवं प्रबुद्ध जन सम्मिलित रहे। बैठक का संचालन और धन्यवाद सचिव राहुल बंसल द्वारा किया गया।

Event Date: 10/07/2023
Event Venue: Bharatpur
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please