RAMP योजना के अंतर्गत 2 दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन
लघु उद्योग भारती उद्योग संघ (Industry Association Partner) के रूप में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका
विदिशा | 8–9 जुलाई 2026
भारत सरकार के MSME मंत्रालय एवं विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (MPLUN) द्वारा 8 एवं 9 जुलाई 2026 को विदिशा में दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती उद्योग संघ (Industry Association Partner) के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाएगी।
कार्यशाला का आयोजन आनंद फैमिली रेस्टोरेंट एंड कैफे, जबलपुर रोड, वृंदावन गार्डन के सामने, आनंद डीटीएचएस बिल्डिंग, विदिशा (म.प्र.) में प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान Walk-in एवं Kiosk सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से उद्यमी उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration), ZED पंजीकरण (ZED Registration) एवं ONDC ऑनबोर्डिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ स्थल पर ही प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यशाला में ZED Certification Handholding, Financial Clinic, ESG एवं RECP सत्र, BIS Certification Session तथा SHG Formalization Session जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे MSME इकाइयों को गुणवत्ता सुधार, सतत विकास, वित्तीय प्रबंधन एवं बाजार विस्तार में सहायता मिलेगी।
लघु उद्योग भारती इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को जोड़ने, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा ZED, ONDC, BIS एवं अन्य MSME सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय सहयोग करेगी। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उद्यमियों को पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे, ताकि अधिक से अधिक उद्योग इस पहल का लाभ उठा सकें।
लघु उद्योग भारती ने विदिशा एवं आसपास के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा उद्योग प्रतिनिधियों से इस दो दिवसीय कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर सरकारी योजनाओं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
आइए, सीखें • समझें • जुड़ें • बढ़ें।

