जालंधर, 11 जुलाई: लघु उद्योग भारती ने डेराबस्सी में लघु उद्योग भारती के 8वें स्थापना दिवस एवं पंजाब राज्य कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा देश में लगभग 60 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा देशभर के उद्यमियों को एक मंच पर संगठित करने तथा उद्योगों के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
लघु उद्योग भारती के पंजाब के मीडिया सचिव अनुज कपूर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल और शुभदेश मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पंजाब इकाई की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप मोंगिया, प्रदेश महामंत्री विवेक राठौर, संयुक्त महामंत्री अनिल शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता तथा संयुक्त मंत्री देवेंद्र कौशल उपस्थित थे।
डेराबस्सी इकाई की ओर से अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महामंत्री दीपक ढींगरा तथा कोषाध्यक्ष विकास ग्रोवर ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महिला इकाई की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। केंद्रीय महिला इकाई की ओर से अंजू बजाज एवं अंजू सिंह उपस्थित रहीं। पंजाब महिला इकाई का प्रतिनिधित्व सीमा धूमल, अमनदीप शेरगिल, मोना मोंगिया, प्रियंका गोयल एवं जालंधर महिला इकाई ने किया। वहीं डेराबस्सी महिला इकाई की ओर से कोमल ढींगरा, खुशबू वर्मा, शाहीना गुप्ता एवं इरा मोंगिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


