परवाणू में उत्साह का मेलाः लघु उद्योग भारती का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह

June 12, 2026
Solan,
HIMACHAL PRADESH

लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई ने होटल विंडसमूर में रंगारंग पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन कर उद्यमियों और उनके परिवारों के बीच एकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई साहब ने शिरकत की और उद्यमियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। परवाणू में पहली बार आयोजित हुए इस समारोह की अध्यक्षता परवाणू इकाई के अध्यक्ष चमन गोयल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल, सह प्रभारी सुबह आदेश, डॉ. विक्रम बिंदल, मास कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर विक्रांत, प्रांत अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, प्रांत महासचिव अश्विनी गर्ग, इकाई महासचिव मोहिंद्र ठाकुर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई साहब ने कहा की एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। स्थानीय उद्यमी ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखेंगे। परवाणू के उद्यमियों की कर्मठता, समर्पण और एकजुटता सराहनीय है। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अध्यक्ष चमन गोयल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पारिवारिक मिलन समारोह संगठन की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उद्यमी मिलकर क्षेत्र के उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में परवाणू के सैकड़ों उद्यमी परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। के बीच आपसी संवाद, सहयोग और पारिवारिक इस मौके पर राकेश भाटिया, प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विनी जमवाल, उपाध्यक्ष पवन वर्मा, सचिन गोयल, सुदिश सोनी, सुरेंद्र शर्मा, संदीप अत्री सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह ने संगठन के सदस्यों और उनके परिवारों भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस पहल के लिए लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष चमन गोयल समेत पूरी टीम की कार्यक्षमता को सराहा जा रहा है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please