शांति देवी ओझा की पुण्यतिथि पर लघु उद्योग भारती, बीएसएफ व सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी का संयुक्त आयोजन
जोधपुर, 10 जुलाई @ प्रसन्न टाइम्स.
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती मण्डोर इकाई, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय शांति देवी ओझा की षष्ठम पुण्यतिथि पर मण्डोर रोड स्थित बीएसएफ परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 101 – छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएफ के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने आम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने = कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षों का
संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदियों से वृक्षों के महत्व का संदेश पूरे विश्व को दिया है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और वृक्ष मानव जीवन के लिए ‘ऑक्सीजन बैंक’ के समान हैं। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया है, उस लाइन क्वारी का नामकरण स्वर्गीय शांति देवी ओझा की स्मृति में किया जाएगा तथा उनकी स्मृति में वहां तस्वीर भी स्थापित करने की योजना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प
लिया। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारी एनएस औजला, आडी सारस्वत, आरके मीणा, राजपाल सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर, रोटरी क्लब संस्कार के आरके ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डोर इकाई सचिव दिनेश सोनी, जोधपुर महानगर सचिव राकेश चौरड़िया, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार गहलोत, घनश्याम खत्री, मधु विश्नोई, श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी के कैलाश ओझा, राजेश ओझा, रीना ओझा, मंजू सारस्वत, सुधीर सारस्वत, स्वाति शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


