पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में 9 जून की शाम साढ़े चार बजे लघु उद्योग भारती लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें देश और प्रदेश के कई प्रमुख उद्योग संगठन पदाधिकारी शामिल होकर एमएसएमई क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और समाधान पर मंथन करेंगे।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं उत्तरी क्षेत्र समन्वयक अरविंद धूमल, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र शुभ आदेश मित्तल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रमन सलूजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सह प्रभारी अरुण बजाज तथा प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा विशिष्ट अतिथि
एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश करेंगे मार्गदर्शन
के रूप में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता उद्योगपति भीम राणा करेंगे।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेंद्र शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में एमएसएमई वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित व दीर्घकालिक समाधान विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगपति और पदाधिकारी भी भाग लेंगे। कपिल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य लघु उद्योग क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का आकलन करना, उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और उनके व्यावहारिक समाधान तलाशना है।


