उद्योग जगत की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है लघु उद्योग भारती: श्री प्रकाश लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन सम्पन्न

June 11, 2026
Panipat,
HARYANA

पानीपत, 10 जून (खर्ब): लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफल आयोजन एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत में समापन हो गया। बतौर मुख्य वक्ता श्री प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, और रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत ने की। सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा, सैक्टर 29 के प्रधान भगवान अग्रवाल, अतुल मित्तल, एच.सी. धामू, विनोद धमीजा, विनोद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल मित्तल, वीर भान सिंगला, अजय गुप्ता, मनोज अरोड़ा, दिनेश गोयल, महेंद्र अग्रवाल व प्रमोद बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सम्मेलन में लघु उद्योग भारती

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पानीपत के उद्योगपति व अन्य।

पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त रहा। मंच संचालन कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने किया।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन करना, वर्तमान समय में उद्योग जगत के सामने खड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना, इन समस्याओं के त्वरित समाधान और भविष्य के लिए दूरगामी योजनाओं एवं निराकरण पर गंभीर मंथन करना रहा।

श्री प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने ‘एम.एस.एम.ई. वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित एवं दूरगामी समाधान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को समझना नितांत आवश्यक है। हमारे देश को विदेशी आक्रान्ताओं ने जिस प्रकार से लूटा उसका परिणाम यह रहा कि आजादी के बाद लगभग शून्य से इस देश ने अपनी विकास यात्रा को प्रारम्भ किया।

परन्तु आज यही देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उद्योगों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है। जरूरत बस दृढ निश्चय और निरंतरता की है। उन्होंने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी सारी समस्याओं की जानकारी लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं और लघु उद्योग भारती उनके समाधानों हेतु कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक ऐसा संगठन है जिसमें वर्तमान लघु उद्योग भारती के सदस्यों को पानीपत औद्योगिक की ओर से मांग पत्र सौंपते हुए उद्यमी।

में देशभर में 70 हजार से अधिक सदस्य हैं। समाज के क्षेत्र में औद्योगिक विकास से जुड़ा यह एक सबसे बड़ा संगठन है जिसकी इकाईयां पूरे भारत वर्ष में फैली हुई हैं।

वहीं, रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती हरियाणा में प्रांत और जिला स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है और जिला स्तर कि लघु उद्योग भारती की इकाईयों को भी चाहिए कि वे इसमें सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसमें लघु उद्योग भारती उनके साथ है।

के इसके लिए सभी जिला इकाइयों साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रत्येक उद्योग कि अपनी अपनी विशेषताएं और समस्याएं है। इसलिए प्रत्येक जिले की इकाइयों की सक्रियता और भागीदारी नितांत आवश्यक है।कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने पानीपत जिला इकाई कि ओर से सम्मेलन में उपस्थित समस्त उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। पानीपत एक औद्योगिक नगरी है और टैक्सटाइल यहां का प्रमुख उद्योग है और यही यहां की जीवन-रेखा है। हाल ही में पानीपत टैक्सटाइल से सम्बंधित कुछ सुझाव लघु उद्योग भारती के माध्यम से केंद्र सरकार के सम्बंधित विभाग को दिए गए थे जिन्हें स्वीकार भी किया गया। उन्होंनें कहा कि लघु उद्यमी सम्मेलन उद्योग जगत में नव उर्जा का संचार करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण भरोसा है। पानीपत जिले में आयोजित यह सम्मेलन विशेष महत्व रखेगा।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please