एन.आई.टी. जालंधर और लघु उद्योग भारती के बीच राष्ट्रोत्थान व उद्योग हितैषी एम.ओ.यू. साइन
जालंधर, 25 मई (राहुल): डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर और लघु उद्योग भारती के बीच राष्ट्रोत्थान एवं उद्योग हितैषी समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वपूर्ण साझेदारी का उद्देश्य भारतीय एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को तकनीकी एवं अनुसंधान सहयोग के माध्यम से सशक्त बनाना है।
एन.आई.टी. जालंधर परिसर में आयोजित समारोह में लघु उद्योग भारती की ओर से एडवोकेट अरविंद धूमल तथा एन.आई.टी. जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कन्नौजिया ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए।
लघु उद्योग भारती के मास कम्युनिकेशन बोर्ड, उत्तर क्षेत्र के समन्वयक विक्रांत शर्मा ने बताया कि यह समझौता कुटीर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रो. कन्नौजिया ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यमी अपने उत्पादों एवं तकनीकी समस्याओं को संस्थान के साथ साझा करें, ताकि विशेषज्ञों की टीम उनके समाधान के साथ-साथ उद्योग विस्तार में भी सहयोग प्रदान कर सके।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की ओर से रमनीक हांडा, हरीश गुप्ता, विवेक राठौर, अनिरुद्ध धीर, वरुण भल्ला, अभिन्न दीवान एवं अनुज कपूर उपस्थित रहे। वहीं एन.आई.टी. की ओर से प्रो. अनीश सचदेवा, प्रो. अजय बंसल, प्रो. रोहित मेहरा, प्रो. एस. के. सिन्हा, प्रो. एस. बाजपेयी, डॉ. सौरभ कांगो तथा प्रो. रमन बेदी सहित कई संकाय सदस्यों ने सहभागिता निभाई।


