कोलकाता, 24 मई। लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) का 33वाँ स्थापना दिवस समारोह 23 मई को कोलकाता में अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, उद्योगपति, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उद्यमियों ने सहभागिता की।
समारोह में मुख्य रूप से श्री सरोज कुमार साहू, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा, श्री जयप्रकाश अग्रवाल, संघ चालक, मध्य हावड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रख्यात उद्योगपति श्री सुशील बाहेती, श्री पल कुमार मित्र, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री देब प्रसाद मुखर्जी, महासचिव, लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल तथा श्री रतन कोनार, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल (मध्य संभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त श्री समीर पॉल सहित संगठन के अनेक पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।
विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित उद्योग प्रतिनिधि जैसे श्री ललित अग्रवाल, श्री संजय गोयनका, श्री नरेश जालान, श्री ओ. आर. पी. बांगड़, श्री सुनील अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सीताराम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नए एवं भावी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के. के. सेकसरिया, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) ने की, जबकि संचालन श्री रमेश सोभासरिया, मानद सचिव द्वारा किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में श्री के. के. सेकसरिया ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु लघु उद्योग भारती की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं एवं संगठन के दृष्टिकोण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमिता विकास, कौशल विकास तथा महिला एवं युवा उद्यमियों के सशक्तिकरण को संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से संगठन से जुड़कर सामूहिक रूप से उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने औद्योगिक एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं उद्योगपति श्री सुशील बाहेती ने औद्योगिक भूमि उपलब्धता की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उद्यमिता विकास को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से कम से कम दस नए उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
श्री सरोज कुमार साहू ने तकनीकी हस्तांतरण, बाजार विकास, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों, कौशल विकास पहलों तथा सरकारी नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह का समापन श्री देब प्रसाद मुखर्जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


