औद्योगिक विकास को मुख्यमंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल
सिलीगुड़ीः उत्तर बंगाल के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम – उद्यमों (एमएसएमई) के हितों का – प्रतिनिधित्व करने वाले लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने – सिलीगुड़ी स्थित राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक एवं – आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर बंगाल क्षेत्र के अध्यक्ष सीए आदित्य मित्रुका तथा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष बिपन सिंघल ने किया।
बैठक में उत्तर बंगाल के त्वरित औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण, व्यापार सुगमता में सुधार तथा निर्यात-उन्मुख विकास रणनीतियों की आवश्यकता – पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान – प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई क्षेत्र से – जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए एक विस्तृत रणनीतिक रोडमैप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। ज्ञापन में
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते लघु उद्योग भारती क्षेत्रीय स्तर पर सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली की स्थापना, औद्योगिक बिजली शुल्कों का युक्तिकरण, बेहतर सड़क एवं लाजिस्टिक कनेक्टिविटी, उत्तर बंगाल के उद्योगों के लिए माल ढुलाई सब्सिडी, पट्टे की भूमि को फ्रीहोल्ड में बदलने संबंधी सुधार, चाय उद्योग के पुनरुद्धार एवं मूल्यवर्धन तथा सुरक्षित एवं उद्योग अनुकूल निवेश वातावरण तैयार करने जैसे विषय शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विकेंद्रीकृत औद्योगिक विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ाव को ध्यान में
के प्रतिनिधिमंडल जागरण रखते हुए जिला-वार निर्यात एवं उत्पाद विस्तार का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत सुझावों और मुद्दों पर सरकार नीति स्तर पर गंभीरता से विचार करेगी तथा भविष्य में इनके कार्यान्वयन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक के बाद सीए आदित्य मित्रुका ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक एवं निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का समन्वित नीतिगत सहयोग मिलता है, तो यह क्षेत्र रोजगार केंद्र के रूप में उभर सकता है।


