लखनऊ। लघु उद्योग भारती ने उत्तर प्रदेश की महिला इकाई की – बैठक आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला संयोजक रीता मित्तल के मार्गदर्शन में ने सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा आगामी तीन माह के कार्यक्रमों एवं क गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर आगामी तीन माह की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसके अंतर्गत सदस्यता अभियान, जिला स्तर की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, महिला उद्यमियों के लिए जागरूकता एवं नेटवर्किंग कार्यक्रमों सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा गुप्ता जिला लखनऊ उपाध्यक्ष ममता सिन्हा (अध्यक्ष, लखनऊ इकाई), प्रियंका (सचिव), कविता, अनु, रेशमा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने का संकल्प लिया।


