लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने रीको के महाप्रबधंक गुप्ता का स्वागत व अभिनन्दन किया

May 23, 2026
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने रीको के महाप्रबधंक गुप्ता का स्वागत व अभिनन्दन किया

 

जोधपुर, 22 मई रीको बोरानाडा की ओर से प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अन्तर्गत ई-लॉटरी के माध्यम कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र मे टेक्सटाईल उद्योगों के लिये पहली बार सर्वाधिक 159 भूखण्ड का सफल आवंटन किये जाने पर लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर व बोरानाडा इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने रीको के महाप्रबधंक विनीत गुप्ता का दुपट्टा ओढाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उल्लेखनीय है कि लघु उद्योग भारती की ओर से लम्बे समय से कांकाणी क्षेत्र मे टेक्सटाईल कलस्टर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार को विभिन्न सुझाव एवं प्रस्ताव प्रेषित किये गए थे। इस कार्य मे रीको बोरानाडा प्रबंधन एवं विशेष रूप से विनीत गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रतिनिधिमण्डल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिये राज्य सरकार व रीको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सफल

आवंटियों को ऑफर लेटर भी वितरित किये गये। लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर सचिव राकेश कुमार चौरडिया ने कहा कि इस पहल से टेक्सटाईल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नवीन अवसर सृजित होगे। बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा ने कहा कि कांकाणी में नये उद्योगों स्थापित होने से निवेश बढ़ेगा और राज्य मे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। रीको बोरानाडा प्रबंधक विनीत गुप्ता ने टेक्सटाईल उद्योगों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वसन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ट टेक्सटाईल उद्यमी श्रीकान्त शर्मा, संदीप चौधरी, महेन्द्र प्रजापत, पूजनीश सालेचा, महेश, सुनील चौरडिया, राजू सालेचा, मीठालाल बालड, अनिल छाजेड सहित अनेक गणमान्य उद्यमी मौजूद थे। अन्त मे बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कांकाणी मे उद्योग स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please