हरियाणा में एमएसएमई सशक्तिकरण की दिशा में लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

April 13, 2026
Panipat,
HARYANA

लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

पानीपत, 11 अप्रैल 2026: लघु उद्योग भारती, हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बैठक में प्रांत अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, महासचिव मनोज रुंगटा, कोषाध्यक्ष रमन सलूजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण बजाज सहित अनेक जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई।

बैठक के दौरान लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके संभावित समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रांत अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल ने गत वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी ₹15,220 किए जाने के निर्णय का स्वागत किया, वहीं प्रदूषण नियंत्रण हेतु CTE एवं CTO की अनिवार्यता और अनुपालन न करने पर लगाए जा रहे आर्थिक दंड को उद्योगों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया।

प्रांत इकाई द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए आईटी सेक्टर के साथ समन्वय स्थापित कर 100 नई तकनीकों को उद्योगों में अपनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

महासचिव मनोज रुंगटा ने कहा कि ऐसी बैठकों का मुख्य उद्देश्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण बजाज ने संगठन द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल फेयर जैसे मंचों को एमएसएमई के लिए व्यापार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

अंत में जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती हरियाणा इकाई छोटे उद्यमों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है, और इस बैठक में भी इस दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please