लघु उद्योग भारती, मालवा प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक विद्या भारती भवन, उज्जैन में संपन्न हुई, जिसमें रतलाम में संगठन की पांचवीं इकाई “रतलाम शहर इकाई” की घोषणा की गई। यह नई इकाई रतलाम में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास, विस्तार तथा युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।
वर्तमान में रतलाम में लघु उद्योग भारती की मेन इकाई, इंडस्ट्रीज एरिया इकाई, नमकीन क्लस्टर, महिला इकाई तथा दिलीप नगर संयोजक इकाई सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। अब “रतलाम शहर इकाई” के गठन से संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद भाई, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुण सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग एवं संयुक्त सचिव संजय व्यास की उपस्थिति में प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे द्वारा नई इकाई की घोषणा की गई।
रतलाम शहर इकाई में कुंदन सोनी को अध्यक्ष, राजेश रांका को सचिव एवं आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर रतलाम इकाई के अध्यक्ष अनिल सारडा, सचिव रोहित मालपानी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा, उपाध्यक्ष अचित पोरवाल, निलेश बोरदिया, महिला इकाई की सचिव कामिनी नेमानी, कोषाध्यक्ष रेखा कुमावत, नमकीन क्लस्टर से धर्मेंद्र मारू, रिंकू कृष्णानी, प्रवीण कसेरा तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा, ललित चोपड़ा, विजय माहेश्वरी सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।


