लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं नवनियुक्त MSME मंत्री आदरणीय श्री भूपेन्द्र सिंह जी से उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के चेयरमैन (दर्जा राज्यमंत्री) एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री राकेश गर्ग जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री राकेश गर्ग जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मंत्री जी को उनके नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। भेंट के दौरान दोनों के मध्य उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा प्रदेश में उद्योग-अनुकूल वातावरण के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
श्री गर्ग ने लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश के उद्यमियों के हितों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की तथा MSME क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव एवं प्रभावी कार्यशैली के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का MSME क्षेत्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही प्रदेश में निवेश, उत्पादन, निर्यात एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिलेगी।
लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से माननीय मंत्री जी को नई जिम्मेदारी हेतु पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल, जनहितकारी एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।