बीकानेर. उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने कहा कि उद्यमियों को पहले ऑफिस-ऑफिस खेलना पड़ता था। अब उनका काम घर बैठे हो रहा है। जिस तरह हम अपना मोबाइल समय-समय पर अपग्रेड करते हैं, उसी तरह उद्यमी भी अपनी यूनिट को अपग्रेड करते रहें। मंत्री बिश्नोई यहां लघु उद्योग भारती की ओर से रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित 'उद्यमी सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में अगर मैं और मेरा का भाव छोड़कर सामूहिक प्रयास करें, तो सब कुछ हासिल कर सकते हैं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि पूरे देश में 6 करोड़ से अधिक लघु एवं सूक्ष्म उद्योग कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध करवाते हैं। प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने कहा कि टीपी हटवाने, पीओपी में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने, एनजीटी के आदेश से बंद होने की कगार पर आए ईंट भट्टों की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी।