लघु उद्योग भारती, दिल्ली द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा एवं कर्मचारी सम्मान समारोह में उद्योग, कौशल एवं श्रम के प्रति सम्मान की सच्ची भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय श्री कपिल मिश्रा जी, मंत्री, दिल्ली सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी, दिल्ली प्रभारी आदरणीय श्री नरेश पारेख जी, राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्रीमती अंजू बजाज जी, दिल्ली अध्यक्ष आदरणीय श्री दीवान चंद गुप्ता जी, महामंत्री आदरणीय श्रीमती आरती सहगल जी, कोषाध्यक्ष आदरणीय श्री कुमार पाल जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।
समारोह में सदस्य उद्योगों के 60 समर्पित कर्मचारियों को उनकी मेहनत, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उन सभी कर्मठ कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान का प्रतीक है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से उद्योगों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विश्वकर्मा आयोजन समिति के प्रमुख आदरणीय श्री राकेश बंसल जी के मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हुआ।
भगवान विश्वकर्मा सभी उद्योगों एवं श्रमिक परिवारों को प्रगति, सुरक्षा, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें।