<p>लघु उद्योग भारती (एलयूबी) की जोरहाट इकाई ओर उत्तर मंडल भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वधान में रविवार को दक्षिण दलदलिया आदर्श केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि हेलिना पगु, जिला परिषद चेयरमैन, गोलाघाट, सरकार द्वारा मनोनित पार्षद और एलयूबी के पूर्वोत्तर के उपाध्यक्ष अनिल काबरा, जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य पुत्तला बोरा, उत्तर मंडल महिला मोर्चा, मिसामारा की अध्यक्ष मंजू बरुवा, एससी मोर्चा सचिव रातल हजारिका, बूथ अध्यक्ष 99 नंदलाल दास आदि उपस्थित थे, ग्रामीण अंचल में आयोजित शिविर में भाड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। क्षेत्र के लोगों ने इस तरह का शिविर गांव में आयोजित करने के लिए आयोजक एलयूबी का आभार जताया। अनिल काबरा इससे पहले भी अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगा चुके हैं।</p>