<p>जोरहाट, 24 सितंबर ( ख. सं . ) । लघु उद्योग भारती जोरहाट इकाई और उत्तर मंडल भाजपा महिला मोर्चे के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण दोलदोलिया आदर्श केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा<br>जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क चिकित्सा<br>में<br>शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मुख्य अतिथि गोलाघाट जिला परिषद की चेयरमैन हेलिना पेगु, अनिल काबरा, सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद और पूवोत्तर लघु उद्योग भारती की उपाध्यक्ष पुतोला बोरा, जिला महिला मोर्चे की कार्यकारिणी सदस्य मंजू बरुवा, अध्यक्ष उत्तर मंडल महिला मोर्चा, मिसामारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव रातूल हजारिका, 99 नंबर बूथ अध्यक्ष नंदलाल दास आदि उपस्थित थे। गांव अंचल में आयोजित इस शिविर का लोगों ने भारी तादाद में लाभ उठाया। इलाके के सभी लोगों ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि लघु उद्योग भारती के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल काबरा ने इससे पूर्व भी अपने पिता की पुण्य स्मृति में यहां निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया था।</p>