<p>उद्यमियों को अब उद्योग के लिए उपयोगी जानकारी लघु उद्योग भारती पोर्टल व नेट पर भी मिलेगी। ये निर्णय शनिवार को जयपुर में हुई लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की बैठक में लिया गया। इसमें तय किया गया कि उद्योगों के लिए उपयोगी जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए गूगल ड्राइव लिंक शुरू किया गया। लघु उद्योग भारती की वेबसाइट पर सदस्यता फॉर्म भरने, प्रोफाइल को वेबसाइट पर अपडेट करने के बारे में जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन खोज ने उद्यमियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7300053640 व ईमेल आईडी helplinelubjpr@gmail .com जारी की।</p><p>जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर गर्ग व महामंत्री सुनीता शर्मा के अनुसार इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेंद्र खुराना, प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेन्द्र मिश्रा, विमल कटिहार, विनोद गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष उदय भुवालका, कृष्ण पुरोहित आदि मौजूद रहे।</p>