इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित लघु उद्योग भारती फार्मा कॉनक्लेव में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कॉनक्लेव में देश के विभिन्न राज्यों से फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान फार्मा उद्योग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों, उद्योग की चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही लघु उद्योग भारती के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आगामी 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले टेक्सटाइल कॉनक्लेव के सफल आयोजन एवं उसकी रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मधुसूदन दादू जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव आदरणीय श्री नरेश चंद्र पारीक जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम दास ओझा जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रविन्द्र सिंह जी, संभाग अध्यक्ष आदरणीय श्री पवन सिंघल जी, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती टेक्सटाइल सेक्टर के अध्यक्ष आदरणीय श्री महेश गुप्ता जी, पाली से श्री हंसमुख गोयल जी सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
कॉनक्लेव ने फार्मा एवं टेक्सटाइल जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग, संवाद और राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमियों के बीच समन्वय को नई दिशा प्रदान करने का कार्य किया।